Subhas Chandra Bose Jayanti: प्रधानमंत्री मोदी ने सेंट्रल हॉल में नेताजी को दी श्रद्धांजलि

आज सुबह प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर ट्वीट कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उन्होंने सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं भी दी। पीएम ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को हमारे राष्ट्र के लिए नेताजी के महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है।

By Mahen KhannaEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 11:43 AM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 11:44 AM (IST)
Subhas Chandra Bose Jayanti: प्रधानमंत्री मोदी ने सेंट्रल हॉल में नेताजी को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री मोदी ने सेंट्रल हॉल में नेताजी को दी श्रद्धांजलि। (फोटो- एएनआइ)

नई दिल्ली, एएनआइ। देशभर में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें संसद भवन के सेंट्रल हॉल में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पहले सुबह प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उन्होंने सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं भी दी। पीएम ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को हमारे राष्ट्र के लिए नेताजी के महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है।

Delhi | Prime Minister Narendra Modi offers tribute to Netaji #SubhasChandraBose on his 125th birth anniversary in the Central Hall, Parliament House pic.twitter.com/nibRmuypLc— ANI (@ANI) January 23, 2022

प्रधानमंत्री आज इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

नेताजी की 125वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी आज इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट से बनी भव्‍य प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री ने इस दौरान यह भी बताया था कि जब तक वो प्रतिमा तैयार नहीं हो जाती तब तक उस जगह पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा मौजूद रहेगी। पीएम मोदी आज शाम को इस होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बता दें कि नेताजी की राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा का सम्मान करने और उन्हें याद करने के लिए, भारत सरकार ने हर साल 23 जनवरी को उनके जन्मदिन को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है।

chat bot
आपका साथी