नाइजीरिया में जहाज समेत 5 भारतीय नाविक अपहृत, विदेश मंत्री ने दिया रिहाई का भरोसा

नाइजीरिया में भारतीय दूत अभय ठाकुर को विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने नाविकों की रिहाई के लिए वहां की सरकार से बात करने को कहा है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Tue, 07 May 2019 12:43 PM (IST) Updated:Tue, 07 May 2019 02:17 PM (IST)
नाइजीरिया में जहाज समेत 5 भारतीय नाविक अपहृत, विदेश मंत्री ने दिया रिहाई का  भरोसा
नाइजीरिया में जहाज समेत 5 भारतीय नाविक अपहृत, विदेश मंत्री ने दिया रिहाई का भरोसा

नई दिल्‍ली, एएनआइ। नाइजीरिया के बोनी आउटर लंगर में जहाज समेत पांच भारतीय नाविकों का अपहरण कर लिया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने मंगलवार को नाइजीरिया में समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत पांच भारतीय नाविकों के खबर की पुष्‍टि की और उनकी रिहाई का आश्‍वासन दिया हैI

ट्वीट में विदेश मंत्री ने कहा, ‘मैंने नाइजीरिया में समुद्री डाकुओं द्वारा पांच भारतीय नाविकों के अपहरण की खबर देखी। इस मामले पर गौर करने व नाइजीरिया की सरकार से बात कर इनकी रिहाई के लिए मैं भारतीय उच्‍चायुक्‍त से बात कर रही हूं।‘ साथ ही उन्‍होंने नाइजीरिया में भारतीय दूत अभय को मामले पर गौर करने व रिपोर्ट भेजने को कहा है।

 

बता दें कि नाइजीरिया में बोनी आउटर लंगर में जहाज समेत पांच भारतीय नाविकों के अपहरण को 16 दिन हो गए हैं। अपहृत लोगों के परिजनों का दावा है कि उन्हें अपने परिवारवालों के बारे में कोई खबर नहीं मिली है।

अपहृत नाविकों में एक हरियाणा के अंकित हैं जिनके चाचा भूपेंद्र गुलिया का कहना है कि वह जहाज के मालिक, कंपनी, एजेंट और विदेश मंत्रालय तक जा चुके हैं लेकिन वहां से उन्हें अपने भतीजे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

अंकित एमटी एपेकस जहाज पर ऑर्डिनरी सीमैन के तौर पर काम करते हैं। अपह्रत के परिजन चाहते हैं कि इस मामले में विदेश मंत्री स्वराज तुरंत हस्तक्षेप करें। अंकित के साथ अपहृत भुवनेश्‍वर के मरीन इंजीनियर सुदीप कुमार चौधरी के परिजन भी हैरान परेशान हैं। उनकी पत्‍नी भाग्‍यश्री ने सुदीप की तलाश में तमाम नेताओं, नाइजीरिया में भारतीय हाई कमीशन और विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज तक का दरवाजा खटखटाया ताकि कहीं से भी वे अपने पति की कुछ खबर पा सकें।

उन्‍होंने ट्वीट करते हुए विदेश मंत्री से मामले की पड़ताल करने की गुहार लगाई। इसके जवाब में भारतीय हाई कमीशन ने ट्वीट कर बताया कि वे इस मामले को लेकर नाइजीरियाई नेवी व पुलिस के संपर्क में हैं।इन दोनों के अलावा समुद्री डाकुओं के कब्‍जे में चिराग जाधव, पुचा साई अविनाश और मोंगू रवि हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी