पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से परेशान लोगों के जल्‍द आने वाले हैं अच्‍छे दिन!

बीते दिनों अमेरिका में आई बाढ़ के कारण 13 प्रतिशत तेल शोधन कम हुआ है, जिस कारण थोड़े दिनों में कीमतें बढ़ी हैं।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Tue, 19 Sep 2017 09:14 AM (IST) Updated:Tue, 19 Sep 2017 09:19 AM (IST)
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से परेशान लोगों के जल्‍द आने वाले हैं अच्‍छे दिन!
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से परेशान लोगों के जल्‍द आने वाले हैं अच्‍छे दिन!

अमृतसर, जेएनएन। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा है कि दीवाली तक तेल की कीमतों में कमी आएगी। पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से रोजाना तय होती है। बीते दिनों अमेरिका में आई बाढ़ के कारण 13 प्रतिशत तेल शोधन कम हुआ है, जिस कारण थोड़े दिनों में कीमतें बढ़ी हैं।

प्रधान सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। तेल कंपनियों की तरफ से अधिक मुनाफा कमाए जाने पर पूछे गए सवाल पर प्रधान ने स्पष्ट किया कि तेल कंपनियां सरकारी हैं। इसमें सब कुछ पारदर्शी है। जो भी वह मुनाफा कमाती हैं, वह सरकार की तरफ से जन कल्याण के कामों पर खर्च किया जाता है।

पेट्रोलियम उत्पाद को जीएसटी के तहत लाए जाने पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मेरा मानना है कि पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी लागू होना उपभोक्ता के पक्ष में रहेगा। उम्मीद है कि जल्द ही सारे प्रदेश व जीएसटी काउंसिल सहमति से पेट्रोलियम पदार्थ को अपने अधीन ले लेंगे।

यह भी पढ़ें: रक्षा क्षेत्र में 100 फीसद एफडीआइ खोल सकता है भारत

chat bot
आपका साथी