देश से जुड़ाव बनाए रखें प्रवासी भारतीय: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने कहा कि पूरी दुनिया में दो करोड़ 70 लाख प्रवासी भारतीय रह रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। मैं चाहती हूं कि प्रवासी भारतीय अपने देश से हमेशा जुड़ाव बनाए रखें।

By Edited By: Publish:Mon, 09 Jan 2012 10:04 PM (IST) Updated:Tue, 10 Jan 2012 06:04 PM (IST)
देश से जुड़ाव बनाए रखें प्रवासी भारतीय: राष्ट्रपति

जयपुर [जासं]। राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने कहा कि पूरी दुनिया में दो करोड़ 70 लाख प्रवासी भारतीय रह रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। मैं चाहती हूं कि प्रवासी भारतीय अपने देश से हमेशा जुड़ाव बनाए रखें।

सोमवार को दसवें प्रवासी भारतीय दिवस के समापन समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय संस्कृति कर्म, भाषाओं और रीति-रिवाजों से मिलकर बनी है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से अपने देश में आकर निवेश करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा, शिक्षा केक्षेत्र में निवेश से देश आगे बढ़ेगा। पाटिल ने इस मौके पर त्रिनिदाद एवं टोबेगो गणतंत्र की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर को सम्मानित किया। बिसेसर ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे पूर्वज वर्षो पहले भारत से गए और उन्होंने मुझे भारतीय सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं का पूरा ज्ञान कराया। महान गौरवशाली सभ्यता से मैने बहुत कुछ सीखा। इसकी बदौलत आज मैं प्रधानमंत्री जैसे सर्वोच्च पद पर पहुंची हूं।

सम्मेलन में वित्ता मंत्री प्रणब मुखर्जी, प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि, पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय और स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद समेत अनेक प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

स्वर्ण प्रवास योजना अगले साल

प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि ने कहा कि विदेश में काम करने के लिए दक्ष भारतीय युवाओं की एक कार्यसेना बनाई जा रही है। इसका नाम स्वर्ण प्रवास योजना होगा। इसके तहत 10 साल में 1 करोड़ युवा प्रशिक्षित किए जाएंगे। यह योजना अगले साल लागू होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी