पद से हटाए जाने पर कटारिया ने पुडुचेरी सरकार को घेरा

पुडुचेरी के निवर्तमान उप राज्यपाल वीरेंद्र कटारिया ने खुद की अनौपचारिक विदाई के पीछे राज्य सरकार की साजिश बताया है। कटारिया का आरोप है कि केंद्र शासित राज्य में गलत कामों के विरोध के चलते उन्हें उप राज्यपाल के पद से हटवाया गया है। वो इससे आहत हैं। उन्हें उनकी ईमानदारी और अच्छे कामों की सजा मिली है।

By Edited By: Publish:Thu, 17 Jul 2014 07:11 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jul 2014 07:11 AM (IST)
पद से हटाए जाने पर कटारिया ने पुडुचेरी सरकार को घेरा

पुडुचेरी। पुडुचेरी के निवर्तमान उप राज्यपाल वीरेंद्र कटारिया ने खुद की अनौपचारिक विदाई के पीछे राज्य सरकार की साजिश बताया है। कटारिया का आरोप है कि केंद्र शासित राज्य में गलत कामों के विरोध के चलते उन्हें उप राज्यपाल के पद से हटवाया गया है। वो इससे आहत हैं। उन्हें उनकी ईमानदारी और अच्छे कामों की सजा मिली है।

पुडुचेरी के राजभवन में विदाई से पहले कटारिया ने दावा किया कि केंद्र शासित राज्य में लूट मची हुई है और वह इसके खिलाफ थे, जिसके चलते उन्हें पद से हटवा दिया गया। हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी को अच्छा इंसान बताया, लेकिन कहा कि वह खराब लोगों से घिरे हुए हैं जिसकी वजह से अच्छा प्रशासन देने में वो विफल हो रहे हैं। इससे पहले कटारिया ने खुद को पद से हटाए जाने के पीछे सीधे तौर पर रंगास्वामी और राज्य के मुख्य सचिव को जिम्मेदार ठहराया था। कटारिया का कहना है कि उन पर राज्य मुख्य सचिव की ओर से भ्रष्ट सिस्टम का हिस्सा बनने के लिए लालच और दबाव बनाया जा रहा था जिसके लिए वो तैयार नहीं थे। पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने उन्हें पिछले साल जुलाई में पुडुचेरी का उप राज्यपाल नियुक्त किया था।

पढ़ें: ममता ने केशरी की नियुक्ति का स्वागत किया

पढ़ें: 5 राज्यपालों की नियुक्ति को हरी झंडी, कभी भी हो सकती है घोषणा

chat bot
आपका साथी