संसदीय समिति में बोले अधिकारी, कोरोना वायरस को लेकर चीन ने दुनिया को अंधेरे में रखा

विदेशी मामलों पर संसद की स्थायी समिति को केंद्र सरकार के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 के प्रसार को लेकर चीन ने भारत समेत पूरी दुनिया को अंधेरे में रखा।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 06:15 AM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 06:15 AM (IST)
संसदीय समिति में बोले अधिकारी, कोरोना वायरस को लेकर चीन ने दुनिया को अंधेरे में रखा
संसदीय समिति में बोले अधिकारी, कोरोना वायरस को लेकर चीन ने दुनिया को अंधेरे में रखा

नई दिल्ली, एएनआइ। विदेशी मामलों पर संसद की स्थायी समिति को केंद्र सरकार के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 के प्रसार को लेकर चीन ने भारत समेत पूरी दुनिया को अंधेरे में रखा। चीन को कोविड-19 के बारे में सात जनवरी को ही पता चल गया था, लेकिन भारत को 14 जनवरी तक इसकी जानकारी नहीं दी गई और लोगों को दुनियाभर में घूमने दिया गया।

सात-आठ दिन चीन ने कोविड की जानकारी छिपाई

अधिकारियों ने समिति को बताया कि करीब सात-आठ दिनों तक चीन ने इस मामले में दुनिया को कुछ भी नहीं बताया। इस वजह से भारत समेत दुनिया के कई देशों से हजारों लोग आते-जाते रहे। समिति ने बैठक में कोविड-19 की वैक्सीन की स्थिति को लेकर विचार-विमर्श और सवाल किए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने समिति को बताया कि वैक्सीन जल्द से जल्द उपलब्ध होगी। भारत में शोध सकारात्मक दिशा में जारी है। हालांकि अधिकारियों ने सांसदों को वैक्सीन आने की समयावधि के बारे में तो जानकारी नहीं दी पर इतना जरूर कहा कि वे आगामी दिनों में इस बारे में अपडेट देंगे। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में कोविड-19 मरीजों की घटती संख्या देश के लिए सकारात्मक चीज है। बैठक में एंटी-मैरीटाइम बिल पर भी चर्चा हुई, हालांकि यह चर्चा अभी शुरुआती चरण में है। भारत समुद्री डाकुओं के खिलाफ कड़ा कानून बनाना चाहता है। समिति की बैठक में विदेश, गृह, स्वास्थ्य, वित्त, वाणिज्य और नागरिक उड्डयन मंत्रालयों के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन दिया।

chat bot
आपका साथी