अरुणाचल प्रदेश में नहीं मिला कोरोना का कोई नया मामला, देश में एक दिन में दर्ज हुईं सबसे कम मौतें

Coronavirus News Updates अरुणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान एक भी संक्रमित नहीं मिला है। राज्य में अब तक 16678 संक्रमित मिल चुके हैं और 56 लोगों की जान भी इस महामारी की वजह से गई है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 07:27 PM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 07:34 PM (IST)
अरुणाचल प्रदेश में नहीं मिला कोरोना का कोई नया मामला, देश में एक दिन में दर्ज हुईं सबसे कम मौतें
देश में 24 घंटों में 22 हजार मामले मिले, कुल संक्रमित 1.01 करोड़

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में छह महीने बाद कोरोना महामारी के चलते एक दिन में मरने वालों की संख्या तीन सौ से कम हुई है। नए मामले भी 25 हजार से कम मिले हैं। नए मामलों से कुछ ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं और यह सिलसिला पिछले एक महीने से बना हुआ है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के अरुणचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना के एक भी नए मामले नहीं मिले हैं। देश में कोरोना के मरीजों के उबरने की दर भी लगातार बढ़ रही है और वर्तमान में यह 95.78 फीसद पर पहुंच गई है। मृत्युदर पिछले कुछ दिनों से 1.45 फीसद पर स्थिर है।

अरुणाचल प्रदेश में मरीजों के उबरने की दर 98.65 फीसद

अरुणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान एक भी संक्रमित नहीं मिला है। राज्य में अब तक 16,678 संक्रमित मिल चुके हैं और 56 लोगों की जान भी इस महामारी की वजह से गई है। इनमें से 16,454 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और अब सिर्फ 168 सक्रिय मामले ही रह गए हैं। राज्य में मरीजों के उबरने की दर 98.65 फीसद है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते चौबीस घंटों में 22,272 नए मरीज मिले हैं, 22,274 मरीज ठीक हुए हैं और 251 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ एक लाख 69 हजार को पार कर गया है। अब तक 97.40 लाख लोग महामारी को मात दे चुके हैं और एक लाख 47 हजार 343 लोगों की जान भी जा चुकी है।

सक्रिय मामले 2.77 फीसद

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2,81,667 रह गई है, जो कुल संक्रमितों का 2.77 फीसद है। पिछले पांच दिनों से सक्रिय मामले तीन लाख से नीचे बने हुए हैं और इनमें लगातार गिरावट ही आ रही है।

शुक्रवार को 8.53 लाख कोरोना टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देशभर में अब तक 16.71 करोड़ नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। इसमें शुक्रवार को जांचे गए 8.53 लाख नमूने भी शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी