उप्र में नहीं चलेगा केजरीवाल का जादू : शिवपाल

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव ने नरेंद्र मोदी और भाजपा का गुरूर भले तोड़ दिया हो, लेकिन अरविंद केजरीवाल का जादू उत्तर प्रदेश में नहीं चल पाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर यमुना में प्रदूषण रोकने को लेकर सहयोग न करने का

By Sudhir JhaEdited By: Publish:Sun, 15 Feb 2015 07:46 PM (IST) Updated:Sun, 15 Feb 2015 08:04 PM (IST)
उप्र में नहीं चलेगा केजरीवाल का जादू : शिवपाल

वृंदावन, जागरण संवाददाता। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव ने नरेंद्र मोदी और भाजपा का गुरूर भले तोड़ दिया हो, लेकिन अरविंद केजरीवाल का जादू उत्तर प्रदेश में नहीं चल पाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर यमुना में प्रदूषण रोकने को लेकर सहयोग न करने का आरोप मढ़ा। साथ ही कहा कि दिल्ली से ही यमुना में प्रदूषण रोकने के लिए केजरीवाल को ठोस योजना बनानी चाहिए।

रविवार को वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर के तृतीय वार्षिकोत्सव में आए शिवपाल सिंह ने पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में कहा कि दिल्ली में हार के बाद केंद्र सरकार और भाजपा दोनों का गुरूर टूट गया। आप उत्तर प्रदेश में कितनी प्रभावी हो पाएगी, इस सवाल पर श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में अरविंद केजरीवाल का जादू नहीं चलने वाला। यहां पर सपा सरकार ढेर सारे काम करा रही है, जनहितकारी योजनाएं चला रही है, कानून-व्यवस्था चौकस है, ऐसे में किसी अन्य का जादू चलने वाला नहीं है।

यमुना प्रदूषण के सवाल पर सिंचाई मंत्री बोले कि यमुना में सर्वाधिक गंदगी दिल्ली की फैक्टि्रयां उगलती हैं। यमुना प्रदूषण मुक्ति को लेकर केंद्र सरकार प्रदेश सरकार का सहयोग नहीं कर रही है। केंद्र सरकार को गंगा के साथ यमुना की भी बात करनी चाहिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इसके लिए कोई ठोस योजना बनानी चाहिए। कहा कि अभी यमुना नौ माह सूखी रहती है। प्रदेश सरकार योजना ऐसी तैयार कर रही है कि पूरे साल यमुना में अविरल-निर्मल धारा बहती रहे।

पढ़ेंः संघ की कांग्रेस मुक्त भारत की मुहिम का हिस्सा हैं केजरीवालः दिग्विजय

chat bot
आपका साथी