मेरी सरकार पर कोई दाग नहीं: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जल्द ही देश के 125 करोड़ नागरिक अपनी क्षमताओं से देश को बदलकर रख देंगे।

By Tilak RajEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 07:35 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 07:35 AM (IST)
मेरी सरकार पर कोई दाग नहीं: नरेंद्र मोदी
मेरी सरकार पर कोई दाग नहीं: नरेंद्र मोदी

वाशिंगटन, पीटीआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक बार फिर किसी का नाम लिए बिना पूर्ववर्ती संप्रग सरकार पर निशाना साधा और जमकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से सरकारें बदलीं। लेकिन, तीन साल में उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा।

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सरकार चलाने के तरीके में बदलाव आया है। मेरी सरकार ने शासन में ईमानदारी लाने की कोशिश की है। शासन में ईमानदारी लाने के लिए तकनीक का सहारा लिया और इससे पारदर्शिता लाने में मदद मिली भी है। उन्होंने कहा कि भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही देश के 125 करोड़ नागरिक अपनी क्षमताओं से देश को बदलकर रख देंगे।

उन्होंने बताया कि देश में करीब सवा करोड़ लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी है। इस वजह से सरकार को जो बचत हुई उसे गरीबों के कल्याण में लगाया गया, जिससे उन्हें फायदा हुआ है। कार्यक्रम में कुछ देर से पहुंचे मोदी के आते ही वहां मौजूद भारतीय समुदाय ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

इसे भी पढ़ें: US में बोले PM मोदी सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दुनिया ने भारत की ताकत को जाना

chat bot
आपका साथी