यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किश्वर पर कार्रवाई करे गोवा पुलिस
नई दिल्ली। तरुण तेजपाल मामले में पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोपों से घिरीं सामाजिक कार्यकर्ता मधु किश्वर के ...और पढ़ें

नई दिल्ली। तरुण तेजपाल मामले में पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोपों से घिरीं सामाजिक कार्यकर्ता मधु किश्वर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने गोवा पुलिस को चिट्ठी लिखी है।
तरुण तेजपाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सोशल साइट ट्विटर और फेसबुक पर पीड़ित पत्रकार की पहचान उजागर करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआइ ने किश्वर के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत पर संज्ञान लेते हुए महिला आयोग की सदस्य शमीमा शफीक ने गोवा के पुलिस महानिदेशक किशन कुमार को पत्र लिखकर किश्वर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए यह चिट्ठी लिखी।
गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी पर भी महिला पत्रकार की पहचान जाहिर करने का आरोप लगा था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर