Delhi NCR Weather Update: जानें- दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून, क्या कहता है मौसम विभाग

मॉनसून के दिल्ली पहुंचने के लिए काफी इंतजार करना होगा। पहले हमें देखना होगा कि कैसे यह मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश में प्रवेश करता है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Fri, 12 Jun 2020 06:10 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jun 2020 01:05 AM (IST)
Delhi NCR Weather Update: जानें- दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून, क्या कहता है मौसम विभाग
Delhi NCR Weather Update: जानें- दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून, क्या कहता है मौसम विभाग

नई दिल्ली, एएनआई। Delhi NCR Weather Update देश में मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह महाराष्ट्र और कर्नाटक के ज्यादातर इलाकों में पहुंच चुका है। ओडिशा के बाकी बचे इलाकों में यह अगले 48 घंटों में पहुंच जाएगा। छत्तीसगढ़, दक्षिण गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश और बिहार में मॉनसून के प्रवेश के लिए परिस्थिति अनुकूल है।

मौसम विभाग डिप्टी डीजी आनंद शर्मा ने बताया कि मुझे लगता है कि मॉनसून के दिल्ली पहुंचने के लिए काफी इंतजार करना होगा। पहले हमें देखना होगा कि कैसे यह मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में प्रवेश करता है। फिर यह दिल्ली आएगा। दिल्ली पहुंचने में अभी काफी समय है।

I think it's still a long time to wait (for monsoon to reach Delhi). First we have to see how it moves into Madhya Pradesh, then to UP and then Delhi. So Delhi is still a long time away: Anand Sharma, Deputy Director-General, India Meteorological Department (IMD) https://t.co/ZFXEJo48Jj" rel="nofollow

— ANI (@ANI) June 12, 2020

आज हो सकती है हल्की बारिश 

वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून भी महाराष्ट्र, गोवा और ओडिशा जैसे राज्यों की तरफ बढ़ा है। क्षेत्रीय मौसम कार्यालयों ने 12 से 13 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश और पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने का अनुमान जताया है।

उमस ने किया जीना बेहाल

धूप में बहुत ज्यादा सख्ती नहीं है लेकिन उमस के कारण लोग बेहाल हैं। घरों के पंखे, कूलर सब फेल हो चुके हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, उत्तर भारत में सक्रिय हुए एक और पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज बदलेगा। शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं, साथ ही आंधी चलने का पूर्वानुमान भी मौसम विभाग की ओर से लगाया गया है।

देश के कई इलाकों में बारिश

दक्षित भारत के कई राज्यों में रुक रुककर बारिश हो रही है। वहीं बिहार में भी जमकर बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली के बारे में मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकारी ने बताया कि 15 जून तक राजधानी में लू नहीं चलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ेंः Weather Update: देश के कई हिस्सों में आज होगी बारिश, जानें- आपके इलाके में कब बरसेंगे बदरा

chat bot
आपका साथी