Weather Forecast: एक बार फिर करवट लेगा मौसम, ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश का अनुमान

Weather Forecast दिल्ली एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ की संभावना बन रही है जिससे एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Wed, 18 Mar 2020 11:45 PM (IST) Updated:Thu, 19 Mar 2020 10:33 AM (IST)
Weather Forecast: एक बार फिर करवट लेगा मौसम, ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश का अनुमान
Weather Forecast: एक बार फिर करवट लेगा मौसम, ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश का अनुमान

नई दिल्ली, जेएनएन। मौसम में बदलाव के बाद गुरुवार को दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, जबकि शुक्रवार को बारिश की संभावना है। हालांकि दिन में धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से ओलावृष्टि फिर हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 29.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 43 से 100 फीसद रहा।

गुरुवार को दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की संभावना बन रही है, जिससे एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की वजह से अब तापमान में गिरावट नहीं होगी, बल्कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली का तापमान 31 डिग्री को पार कर जाएगा।

पहाड़ों पर भी हिमपात और बारिश की संभावना

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पहाड़ों में बादलों के मंडराने के साथ ही चारधाम में हल्का हिमपात हुआ है। कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश होने से तापमान लुढ़क गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी पहाड़ों में कुछ जगह हिमपात और बारिश की संभावना है।

दून समेत अन्य मैदानी इलाकों में बुधवार सुबह आंशिक बादल छाये रहने के बाद दोपहर को चटख धूप खिली। उधर, चारधाम में शाम के समय हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। जबकि, कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। पहाड़ी जिलों में अभी भी गरज वाले बादल विकसित होने के चलते हल्की बौछारों की संभावना बनी हुई है।

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक सक्रिय बने रहने के कारण उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। जबकि अन्य स्थानों पर भी बारिश की संभावना बनी हुई है। गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

chat bot
आपका साथी