Indian Railways: ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, दिल्ली आने वाली 21 ट्रेनें लेट; उड़ानें भी प्रभावित

Indian Railways लगातार तापमान में गिरावट और कोहरे का असर अब उड़ानों और ट्रेन पर दिखने लगा है। दिल्ली आने वाली आज 21 ट्रेनें लेट है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Thu, 19 Dec 2019 10:38 AM (IST) Updated:Thu, 19 Dec 2019 10:38 AM (IST)
Indian Railways: ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, दिल्ली आने वाली 21 ट्रेनें लेट; उड़ानें भी प्रभावित
Indian Railways: ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, दिल्ली आने वाली 21 ट्रेनें लेट; उड़ानें भी प्रभावित

नई दिल्ली, एएनआइ। तापमान लगातार गिरता जा रहा है। जम्मू कश्मीर से लेकर पूरे उत्तर भारत में शीतलहरों से जहां लोग ठिठुर रहें हैं, वहीं अब रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, दिल्ली आने वाली 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5.6 दर्ज किया गया है। तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। 

21 ट्रेनें और उड़ानें लेट 

बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 21 ट्रेंने अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। बढ़ते तापमान का असर उड़ानों पर भी दिखने लगा है।दिल्ली एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू किया गया है। इस कारण कुछ उड़ान में अवरोध हो सकता है। दिल्ली एयरपोर्ट द्वारा की गई घोषणा के अनुसार यात्रियों से अपील की गई है कि वे उड़ान की अधिक जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। 

नागरिकता कानून के खिलाफ बिहार में रोकी ट्रेन

वहीं दूसरी ओर नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में बिहार के दरभंगा जिले में लाहिरासराय रेलवे स्टेशन पर CPI-M के कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक को बंद कर दिया है। जिस कारण वहां से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। 

ठंड़ के कारण बंद हुए स्कूल और कॉलेज 

दिल्ली में गुरुवार को 5.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में घना कोहरा छायाय़ हुआ है। वहीं, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।  

ठंड़ बढ़ने के आसार

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार को ठंड अधिक रहेगी। पहाड़ों पर भी बर्फबारी का दौर जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में काफी दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड़ और अधिक बढ़ने का आसार है। साथ ही कहा गया है कि पहाड़ों की तरफ से आने वाली शीतलहर के कारण दिल्ली में तेजी से तापमान गिर सकता है।

ये भी पढ़ें: CAB Delhi Protest LIVE: लाल किला समेत कई जगह धारा 144 लागू, 2 समूहों को नहीं मिली प्रदर्शन की इजाजत, उमर खालिद को भी होना था शामिल

ये भी पढ़ें: Anti CAB Protest LIVE: दिल्ली, महाराष्ट्र, चेन्नई समेत कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन की तैयारी, कर्नाटक-बिहार बंद

chat bot
आपका साथी