राम विलास पासवान के सम्मान में आज दिल्ली सहित सभी राज्यों की राजधानियों में आधा फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

राम विसाल पासवान के सम्मान में दिल्ली सहित बाकी राज्यों की राजधानियों में राष्ट्रीय ध्वज को आधा फेराया जाएगा। बता दें कि गुरुवार को केंद्रीय मंत्री का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया है। शनिवार को पटना में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Fri, 09 Oct 2020 12:12 PM (IST) Updated:Fri, 09 Oct 2020 12:12 PM (IST)
राम विलास पासवान के सम्मान में आज दिल्ली सहित सभी राज्यों की राजधानियों में आधा फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज
राम विलास पासवान के सम्मान में आधार फेराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज।

नई दिल्ली, पीटीआइ। केंद्रीय मंत्री और लोकजनशक्ति पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान का गुरुवार को निधन हो गया। दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने अखिरी सांस ली। उनके निधन पर दिल्ली सहित बाकी राज्यों की राजधानियों और केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्र ध्वज को आधा झुकाया जाएगा। बता दें कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ पटना में उनका अंतिमं संस्कार किया जाएगा। 

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज 9 अक्टूबर को दिल्ली और सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की राजधानियों में आधा  फहराया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां अंतिम संस्कार होता है वहां अंतिम संस्कार के दिन भी झंड़ा आधा ही फहराया जाता है। गौरतलब है कि पासवान के बेटे चिराग पासवान ने 4 अक्टूबर को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि 3 अक्टूबर को रामविलास पासवान की स्थिति खराब हो गई थी। इसी दिन देर रात उनकी हद्य की सर्जरी करनी पड़ी थी।  

बता दें कि रामविलास पासवान नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री थे। वह पिछली एनडीए सरकार में भी मंत्री रहे।  बिहार में हाजीपुर से जनता पार्टी के टिकट पर पासवान पहली बार 1977 में लोकसभा के लिए चुने गए थे।

बता दें कि पासवान को लंबे समय से दिल की बीमारी थी। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और उपभोक्ता मामलों के मंत्री को कई हफ्तों के लिए यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था और हाल ही में उनका दिल का ऑपरेशन हुआ था। 

शनिवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार

एलजेपी के सूत्रों ने बताया कि पासवान के शव को शुक्रवार को नई दिल्ली में उनके जनपथ स्थित आवास पर लाया जाएगा और फिर दोपहर में पटना स्थित पार्टी के कार्यालय में भेज दिया जाएगा। शनिवार को पटना में अंतिम संस्कार होगा।

ये भी पढ़ें: पीयूष गोयल को सौंपा गया रामविलास पासवान के मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार

chat bot
आपका साथी