मुंबई के कुछ इलाकों में आज गरज के साथ पड़ सकती हैं बारिश की छींटे

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में तेज हवाओं के बीच गरज के साथ बारिश की छींटे पड़ सकती हैं।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Mon, 11 Sep 2017 01:19 PM (IST) Updated:Mon, 11 Sep 2017 01:23 PM (IST)
मुंबई के कुछ इलाकों में आज गरज के साथ पड़ सकती हैं बारिश की छींटे
मुंबई के कुछ इलाकों में आज गरज के साथ पड़ सकती हैं बारिश की छींटे

नई दिल्‍ली, जेएनएन। हाल ही में लगातार बारिश के कारण मुंबर्इवासियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। आज भी यहां मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में तेज हवाओं के बीच गरज के साथ बारिश की छींटे पड़ सकती हैं।

रविवार रात को विभाग द्वारा इसी तरह की चेतावनी थाणे और नवी मुंबई के लिए जारी की गई थी, मगर कहा गया था कि यह कुछ समय के लिए है। वहीं टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बातचीत में विभाग से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सितंबर महीने के लिए इस तरह का मौसम सामान्‍य है और कुछ इलाकों में गरज के साथ मध्‍यम बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते भांडुप, मुलुंड और नवी मुंबई में हल्‍की बारिश हुई थी। जबकि सांताक्रूज में अब तक कुल 2,370 एमएएम बारिश दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: 'मोदी-योगी' की पेंटिंग बनाने पर गुस्‍साए ससुरालवालों ने किया बेघर

chat bot
आपका साथी