VIDEO: टोल प्‍लाजा पर भाजपा विधायक के पति की 'गुंडागर्दी' कैमरे में हुई कैद

घटनाक्रम प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Sat, 28 Oct 2017 11:53 AM (IST) Updated:Sat, 28 Oct 2017 01:09 PM (IST)
VIDEO: टोल प्‍लाजा पर भाजपा विधायक के पति की 'गुंडागर्दी' कैमरे में हुई कैद
VIDEO: टोल प्‍लाजा पर भाजपा विधायक के पति की 'गुंडागर्दी' कैमरे में हुई कैद

रतलाम (मध्‍य प्रदेश), नई दुनिया। बासंवाड़ा रोड पर ग्राम सरलापाड़ा स्थित टोल प्लाजा पर सैलाना विधायक संगीता कपूर के पति व कृषि मंडी अध्यक्ष विजय चारेल सहित चार आरोपियों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। विधायक पति के साथ ग्राम हरसोला का सरपंच भी इसमें शामिल है। घटनाक्रम प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वहीं प्लाजा प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने विधायक पति, सरपंच सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

#CCTV Madhya Pradesh: Husband of BJP MLA Sangeeta Charel and his aides thrash toll plaza employee in Ratlam pic.twitter.com/QHucKYLTW9— ANI (@ANI) October 28, 2017

पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे सरलापाड़ा स्थित अग्रहवा टोल प्लाजा प्राइवेट लिमिटेड पर सैलाना भाजपा विधायक संगीता चारेल के पति विजय चारेल, ग्राम हरसोला सरपंच गोरधन सहित दो अन्य आरोपी एक वाहन से पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने वाहन निकलने नहीं देने पर विवाद किया और तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट करने की। इसके बाद वे टौल चैंबर में भी गए और टोल प्रभारी अजय खाती सहित अन्य तीन कर्मचारियों के साथ मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से वाहन में सवार होकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरेे में कैद हो गई है। मालूम हो कि चारेल के टोल नाकों पर पूर्व में भी विवाद होते रहे हैं।

उधर, विजय चारेल ने बताया कि उनके ड्रायवर से टोल टैक्स कर्मचारियों का विवाद हो रहा था, इस दौरान वे भी वहां से जा रहे थे तो बीच-बचाव कर मामला शांत किया, मारपीट नहीं की। टोल कर्मचारियों का रवैया स्थानीय व आसपास के आदिवासी वाहन चालकों के प्रति ठीक नहीं रहता है। उन्हें पहले भी समझाया था कि वे स्थानीय लोगों को छूट दें।

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान में सत्याग्रह स्थल पर ही बेटी का विवाह करेंगे किसान, जानें- क्‍यों हैं नाराज

chat bot
आपका साथी