घर से भागकर लड़की ने की शादी, वीडियो पोस्ट कर बोली-हमारी मदद करें

मध्यप्रदेश के पन्ना में एक लड़की ने अंतरजातीय विवाह करने के बाद पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। लड़की का आरोप है कि उसकी जान को खतरा है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Mon, 22 Jul 2019 12:53 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jul 2019 12:53 PM (IST)
घर से भागकर लड़की ने की शादी, वीडियो पोस्ट कर बोली-हमारी मदद करें
घर से भागकर लड़की ने की शादी, वीडियो पोस्ट कर बोली-हमारी मदद करें

भोपाल,एजेंसी। मध्यप्रदेश की एक युवती का वीडियो सामने आया है जिसमें वह पुलिस से सुरक्षा की मांग रही है। मामला मध्यप्रदेश पन्ना के पवई ग्राम सिमरिया का है। यहां रहने वाली बीएससी सेंकड ईयर की छात्रा रागनी ने अपने प्रेमी दीनदयाल कुशवाहा से भागकर शादी कर ली। । जिसके बाद उसने सोशल मीडिया पर पुलिस से गुहार लगाई की उसे सुरक्षा प्रदान की जाए। अब इस मामले पर सहायक पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लड़की के पिता ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। मेरे संज्ञान में  इस तरह का कोई वीडियो नहीं है। बता दें कि लड़की ने अपने पिता और अनील दीक्षित नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि वह उसे उनसे जान का खतरा है। 

  

बता दें कि इन दोनों ने करीब दस दिन पहले भोपाल के आर्य समाज मंदिर में शादी की है। शादी के बाद से दोनों गायब है। वायरल वीडियों में रागनी कहती है कि सिमरिय पन्ना जिले की रहने वाली हूं और मेरी उम्र 22 साल है। मैंने दीनदयाल कुशवाहा से शादी कर ली है। पुलिस और मीडिया के लोगों से हमारा अनुरोध है कि हमारी मदद करें। क्योंकि गम लोगों ने शादी ही की है कोई अपराध नहीं किया है।

रागिनी का कहना है कि उसके पिता पन्ना जिले के सिमरिया गांव में एक बड़े कृषक हैं। युवक दीवदयाल कुशवाहा भी उसी गांव का रहने वाला है। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। रागिनी का आरोप है कि उसके पिता उसे धमकी दे रहे हैं। उन्हें फोन पर धमकियां दी जा रही हैं। पिछले 10 दिनों से वह दिल्ली मथुरा, भोपाल और दूसरे कई शहरों के चक्कर लगा रहे हैं।  अब वह जबलपुर में है और चाहते है कि उनके परिजन उन्हें आराम से जीने दें। 

chat bot
आपका साथी