साइबर व‌र्ल्ड में छा गईं दुर्गा

ग्रेटर नोएडा [प्रदीप सिंह]। गौतमबुद्ध नगर जिले में एसडीएम पद पर तैनात 2010 बैच की आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल का निलंबन प्रदेश सरकार के गले की हड्डी बन गया है। वहीं देश की जनता के लिए दुर्गा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक बन गई हैं। इसकी मिसाल सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। इस समय देश के किसी लोकप्रिय नेत

By Edited By: Publish:Mon, 05 Aug 2013 09:56 AM (IST) Updated:Mon, 05 Aug 2013 10:10 AM (IST)
साइबर व‌र्ल्ड में छा गईं दुर्गा

ग्रेटर नोएडा [प्रदीप सिंह]। गौतमबुद्ध नगर जिले में एसडीएम पद पर तैनात 2010 बैच की आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल का निलंबन प्रदेश सरकार के गले की हड्डी बन गया है। वहीं देश की जनता के लिए दुर्गा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक बन गई हैं। इसकी मिसाल सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है।

इस समय देश के किसी लोकप्रिय नेता या सिने हस्ती से ज्यादा इंटरनेट की दुनिया में दुर्गा छाई हुई हैं। गूगल पर रविवार शाम तक दुर्गा को दो करोड़ से अधिक लोगों ने सर्च किया। न्यूज पोर्टल, ट्वीटर, फेसबुक, सर्च इंजन हर जगह दुर्गा ही दुर्गा दिख रही हैं। फिलहाल इंटरनेट पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शख्सियत बन गई हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी