तमिलनाडु, केरल के 600 से ज्यादा मछुआरे अभी तक लापता

तमिलनाडु के कम से कम 433 मछुआरे और केरल के 186 मछुआरों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

By Jagran News NetworkEdited By: Publish:Thu, 14 Dec 2017 09:18 PM (IST) Updated:Thu, 14 Dec 2017 10:32 PM (IST)
तमिलनाडु, केरल के 600 से ज्यादा मछुआरे अभी तक लापता
तमिलनाडु, केरल के 600 से ज्यादा मछुआरे अभी तक लापता

नई दिल्ली, प्रेट्र। तमिलनाडु और केरल के 600 से ज्यादा मछुआरे अभी तक लापता हैं। करीब दो सप्ताह पहले देश के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से पर ओखी तूफान ने तबाही मचाई थी। इस तूफान के बाद से मछुआरे लापता हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि तमिलनाडु के कम से कम 433 मछुआरे और केरल के 186 मछुआरों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। तूफान के बाद लापता लोगों की अंतिम जानकारी दोनों राज्यों ने दी है। घर-घर जाकर जांच करने की प्रक्रिया जारी है और प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही अंतिम संख्या का पता चल पाएगा।

तूफान आने से पहले कई मछुआरे नौकाओं और छोटी नौकाओं से समुद्र में उतरे थे। सबसे ज्यादा चिंता छोटी नौकाओं से पर सवाल लोगों को लेकर है। अभी तक केरल और तमिलनाडु में में 14 के मारे जाने की जानकारी सामने आई है।

बांग्ला भाषा में ओखी का अर्थ आंख होता है। यह तूफान दो दिसंबर को लक्षद्वीप पहुंचा था। इससे भारी तबाही मची थी। द्वीप के साथ ही तमिलनाडु और केरल के तटीय इलाकों में घरों और बिजली की तारों के साथ ही अन्य बुनियादी ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए थे।

एक दिन पहले बुधवार को द्रमुक ने तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से तूफान को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की थी। पार्टी ने लापता मछुआरों की तलाशी एवं बचाव अभियान में तेजी लाने का अनुरोध किया था।

यह भी पढें : 100 दिनों में 40 हाथियों की मौत, सामाने आईं दिल दहला देने वाली तस्‍वीरें

chat bot
आपका साथी