हरियाणा के सीएम के गांव में फिर छेड़छाड़, महिला के कपड़े फाड़े

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गांव बनियानी में छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि सोमवार सुबह एक और महिला छेड़छाड़ का शिकार बन गई। विरोध करने पर उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। इस बार भी छेड़छाड़ का आरोप दलित समाज

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Publish:Tue, 15 Sep 2015 04:43 AM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2015 04:47 AM (IST)
हरियाणा के सीएम के गांव में फिर छेड़छाड़, महिला के कपड़े फाड़े

रोहतक : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गांव बनियानी में छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि सोमवार सुबह एक और महिला छेड़छाड़ का शिकार बन गई। विरोध करने पर उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। इस बार भी छेड़छाड़ का आरोप दलित समाज के चार लोगों पर है। महिला थाने में नामजद शिकायत दी गई है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।


कुम्हार समाज की एक महिला सुबह माता पूजने के लिए गई थी। आरोप है कि वहां पर पहले से ही दलित समुदाय के चार लोग खड़े थे। उन्होंने उस पर अश्लील टिप्पणी शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने पूजा की सामग्री को छीनकर सड़क पर फेंक दिया और मारपीट करते हुए महिला के कपड़े फाड़ दिए।

इसके बाद कुम्हार समाज की दर्जनों महिलाएं और पुरुष एकत्रित होकर घटनास्थल पर पहुंचे और देर तक हंगामा किया। कोई समाधान न होते देख महिला का पति ग्रामीणों के साथ महिला थाने में पहुंचा और लिखित में गांव के चार लोगों के खिलाफ शिकायत दी। हालांकि महिला थाना पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है।

फिर हुई पंचायत


कुम्हार समाज की महिला के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर गांव में फिर से पंचायत बुलाई गई। इसमें एक पक्ष के लोग तो आ गए, लेकिन दूसरे पक्ष ने आने से इन्कार कर दिया।

chat bot
आपका साथी