कालेधन पर मोदी के दोहरे मानदंड : वृंदा

धनबाद। माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कालेधन मामले में दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ब्रिस्बेन में मोदी ने कालेधन के उपयोग पर चिंता जताई, लेकिन उनकी पार्टी भाजपा झारखंड चुनाव में बड़े पैमाने पर कालेधन का उपयोग कर

By Kamal VermaEdited By: Publish:Fri, 21 Nov 2014 06:58 PM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 11:48 PM (IST)
कालेधन पर मोदी के  दोहरे मानदंड : वृंदा

धनबाद। माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कालेधन मामले में दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ब्रिस्बेन में मोदी ने कालेधन के उपयोग पर चिंता जताई, लेकिन उनकी पार्टी भाजपा झारखंड चुनाव में बड़े पैमाने पर कालेधन का उपयोग कर रही है।

माकपा नेत्री ने आरोप लगाया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस के सहयोग से मधु कोड़ा व अन्य सभी दल, जिन्होंने झारखंड में राज किया है और पिछले 14 साल तक राज्य के प्राकृतिक संसाधनों को लूटा, वे सभी सत्ता प्राप्त करने के लिए चुनाव में पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। माकपा के जिला कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में वृंदा ने कहा कि डिजिटल वैन्स, कारों की तरह हेलिकॉप्टरों का उपयोग, विशाल होर्डिग्स कालेधन के उपयोग के संकेत हैं।

पढ़ें: माकपा ने कहा पहले आप

मनरेगा को खत्म करने की कोशिश में मोदी सरकार

chat bot
आपका साथी