नायडू ने कहा, 'मोदी देश को गॉड गिफ्ट, सुषमा राष्ट्र के लिए पूंजी'

संसदीय मामलों के मंत्री वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को ईश्वर का तोहफा हैं और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज राष्ट्र के लिए पूंजी हैं। यह कहते हुए उन्होंने कांग्रेस की सुषमा के इस्तीफे की मांग खारिज कर दी। नायडू ने आरोप लगाया कि कांग्रे

By Rajesh NiranjanEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2015 05:26 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2015 05:27 AM (IST)
नायडू ने कहा, 'मोदी देश को गॉड गिफ्ट, सुषमा राष्ट्र के लिए पूंजी'

नई दिल्ली। संसदीय मामलों के मंत्री वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को ईश्वर का तोहफा हैं और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज राष्ट्र के लिए पूंजी हैं। यह कहते हुए उन्होंने कांग्रेस की सुषमा के इस्तीफे की मांग खारिज कर दी।

नायडू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संसद की कार्यवाही इसलिए रोकी है क्योंकि मोदी सरकार की सफलता से वह वास्तव में बेचैन हो गई है और वह देश की प्रगति रोकना चाहती है। उन्होंने राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री क्रमश: वसुंधरा राजे और शिवराज चौहान की ललित मोदी और व्यापम घोटाले के मुद्दे पर इस्तीफे की मांग खारिज करते हुए कहा कि दोनों ने काम के मामले में बेजोड़ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि सुषमा पर कोई आरोप नहीं है फिर भी कांगे्रस वाले उनका इस्तीफा चाहते हैं। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नायडू ने मोदी की सराहना करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में ही भारत व बांग्लादेश में भूमि सीमा समझौता हुआ और नगा शांति समझौता हुआ। मोदी की वजह से ही आस्ट्रेलिया और कनाडा भारत के परमाणु रिएक्टरों के लिए यूरेनियम देने को इच्छुक हुए।

chat bot
आपका साथी