एक्टर शाहरुख के खिलाफ मनसे, लोगों से कहा ना देखें उनकी फिल्म ‘दिलवाले’

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उससे जुड़े चित्रपट कर्मचारी सेना ने सोमवार को लोगों से शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' का बहिष्कार करने के लिए कहा।

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Mon, 14 Dec 2015 04:58 PM (IST) Updated:Mon, 14 Dec 2015 10:09 PM (IST)
एक्टर शाहरुख के खिलाफ मनसे, लोगों से कहा ना देखें उनकी फिल्म ‘दिलवाले’

मुंबई। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उससे जुड़े चित्रपट कर्मचारी सेना ने सोमवार को लोगों से शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' का बहिष्कार करने के लिए कहा। मनसे संगठन का कहना है कि महाराष्ट्र के किसान सूखे की भयंकर मार झेल रहे हैं और शाहरुख ने उनकी कोई मदद नहीं की। इसलिए लोगों को उनकी फिल्म का बहिष्कार करना चाहिए।

मनसे चित्रपट कर्मचारी सेना प्रमुख अमेय खोपकर के अनुसार, 'महाराष्ट्र खासकर मराठवाड़ा के किसान सूखे से बेहाल हैं। जबकि शाहरुख खान महाराष्ट्र में रहते हैं और उन्होंने यहीं से काफी नाम और पैसा कमाया। लेकिन उन्होंने संकट में पड़े किसानों की कोई मदद नहीं की। बकौल खोपकर, 'इस कारण लोगों को शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' से दूर ही रहना चाहिए। उसे नहीं देखना चाहिए।' शाहरुख और काजोल अभिनीत यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

दिलवाले' का 'टुकुर-टुकुर' गाना भी रिलीज, साड़ी में कयामत ढा रहीं काजोल-कृति

सलमान से अपने रिश्ते को अलग लेवल पर ले गए शाहरुख

chat bot
आपका साथी