मनसे कार्यकर्ताओं ने उत्‍तर भारतीयों पर किया हमला, 7 गिरफ्तार

मनसे कार्यकर्ता हाथ में लाठी लेकर सड़कों पर उतरे और रास्‍ते में जो भी उत्‍तर भारतीय दिखा उसे बेरहमी से पीटने लगे।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Wed, 11 Oct 2017 03:16 PM (IST) Updated:Wed, 11 Oct 2017 07:22 PM (IST)
मनसे कार्यकर्ताओं ने उत्‍तर भारतीयों पर किया हमला, 7 गिरफ्तार
मनसे कार्यकर्ताओं ने उत्‍तर भारतीयों पर किया हमला, 7 गिरफ्तार

सांगली, पीटीआई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) द्वारा एक बार फिर उत्‍तर भारतीयों के साथ गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। घटना महाराष्‍ट्र के सांगली की है। मंगलवार शाम को मनसे कार्यकर्ता हाथ में लाठी लेकर सड़कों पर उतरे और रास्‍ते में जो भी उत्‍तर भारतीय दिखा उसे बेरहमी से पीटने लगे। इस संबंध में आज पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, आपको बता दें कि राज ठाकरे की मनसे पार्टी ने सांगली में 'लाठी चलाओ भैय्या हटाओ' नाम से पर-प्रांतीय हटाओ मुहिम शुरू की है। मनसे का आरोप है कि सांगली स्थित एमआईडीसी में पर-प्रांतीयों को नौकरी दी जा रही है। जबकि उनकी मांग है कि यहां 80 फीसदी नौकरी सिर्फ और सिर्फ मराठी लोगों को दी जाए।

पुलिस इंस्‍पेक्‍टर ए एम कदम ने बताया कि एमआईडीसी पुलिस थाने में एक पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हमले के संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कथित मनसे कार्यकर्ता लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मार रहे हैं। यहां तक कि लात-घूंसों से भी पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: SC का बड़ा फैसला- नाबालिग पत्नी से यौन संबंध बनाना माना जाएगा रेप

chat bot
आपका साथी