जानिए, पाकिस्तान में कब-कब लगा सैन्य शासन

पाकिस्तान में सेना ने एक बार फिर से तख्तापलट की तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते पाकिस्तानी अवाम परेशान है। उसे इस बात का डर है कि कहीं फिर से सेना सत्ता पर काबिज न हो जाए।

By Sachin kEdited By: Publish:Tue, 28 Apr 2015 11:24 AM (IST) Updated:Tue, 28 Apr 2015 12:09 PM (IST)
जानिए, पाकिस्तान में कब-कब लगा सैन्य शासन

नई दिल्ली। पाकिस्तान में सेना ने एक बार फिर से तख्तापलट की तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते पाकिस्तानी अवाम परेशान है। उसे इस बात का डर है कि कहीं फिर से सेना सत्ता पर काबिज न हो जाए।

जानिए, इससे पहले पड़ोसी मुल्क में कब-कब सैन्य शासन लगा, दरअसल, पाकिस्तान में अब तक तीन बार (1958-1971, 1977-1988, 1999-2008) सैन्य शासन लग चुका है। पाक में सैन्य शासन की शुरुआत 1958 से हुई थी।

1947 में भारत से अलग होकर बने पाकिस्तान में 11 साल बाद ही 1958 में जनरल अयूब खान ने तख्तापलट कर सत्ता हथिया ली थी। दो साल बाद अयूब ने खुद को पाकिस्तान का राष्ट्रपति घोषित कर दिया था। पाकिस्तान पर अयूब का राज पूरे नौ साल चला। इस दौरान भारत के हाथों मिली करारी हार से अयूब खान की सत्ता कमजोर पड़ी और 1969 में जनरल यह्या खान ने तख्तापलट कर उन्हें हुकूमत से बेदखल कर दिया था।

इसके बाद जुल्फीकार अली भुट्टो पाक के प्रधानमंत्री बने। जियाउल हक को उन्होंने सेना प्रमुख बनाया, लेकिन जनरल जियाउल हक ने ही 1978 में भुट्टो का तख्ता पलट दिया। साल भर बाद ही भुट्टो को फांसी पर लटका दिया गया। 1988 में हक की विमान हादसे में मौत हो गई, लेकिन पाकिस्तान में फौजी हुकूमत कायम रही।

दुनिया ने एक बार फिर पाकिस्तान में फौजी हुकूमत तब देखी, जब 1999 में नवाज शरीफ को बेदखल करके सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ ने सत्ता हथिया ली।

पढ़ेंः पाकिस्तान में तख्तापलट की तैयारी

कश्मीर पर भारत की पाक को कड़ी फटकार

chat bot
आपका साथी