मेट्रो के कर्मचारी 'हड़ताल' पर, स्टेशन पर किया धरना प्रदर्शन

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) में बगावग की लहर शुरू हो गयी है। डीएमआरसी के कर्मचारियों ने मेट्रो के खिलाफ प्‍लेटफॉर्म पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जहांगीरपुरी मेट्रो स्‍टेशन, द्वारका मेट्रो स्‍टेशन पर कर्मचारियों ने धरना और नारेबाजी की।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Fri, 08 May 2015 09:11 AM (IST) Updated:Fri, 08 May 2015 09:31 AM (IST)
मेट्रो के कर्मचारी 'हड़ताल' पर, स्टेशन पर किया धरना प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) में बगावग की लहर शुरू हो गयी है। डीएमआरसी के कर्मचारियों ने मेट्रो के खिलाफ प्लेटफॉर्म पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन, द्वारका मेट्रो स्टेशन पर कर्मचारियों ने धरना और नारेबाजी की।

मेट्रो कर्मचारियों ने कथित रूप से डीएमआरसी पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि हमारी मांगे नयी नहीं हैं। हमारा विरोध प्रदर्शन तक तक वापस नहीं लिया जायेगा जब तक हमारी मांगों को SAP पर प्रदर्शित नहीं किया जायेगा।

मेट्रो कर्मचारियों की मांगे :

- SV4 नियम D&AR से हटाकर और ट्रैवल अलाउंस जारी किया जाना।

- राम नरेश को बिना कोई सजा देते हुए वापस नौकरी पर रखा जाना चाहिये।

- मेट्रो भवन में कौंसिल को जगह सभी सुविधाओं के साथ दिया जाना।

- GS को 3 दिन प्रति सप्ताह और बाकी प्रतिनिधियों को 2 दिन प्रति सप्ताह ड्यूटी से मुक्त किया जाना।

- CILQ निश्चित करके SAP पर प्रदर्शित किया जाना।

- रनिंग ऑवर की सीलिंग लिमिट को 2000 तय किया जाना।

- सभी ट्रेनर्स का समानांतर अलाउंस सुनिश्चित किया जाना।

- YBCC खुलने से पिछले 2 महीनों से 300 लोगों का जीवन नर्क बना हुआ है इसका एकमात्र निवारण DW CC को पुनः खोला जाना।

- स्टेशन कंट्रोलर और CRA की 8 घंटे की शिफ्ट में ब्रेक का समय और सहायक निश्चित किया जाना।

- आगे आने वाले SOP में औसत रनिंग ऑवर 5 घंटे और अधिकतम रनिंग ऑवर 5.30 घंटे से ज्यादा किसी भी ड्यूटी में न हो अन्यथा 2 दिनों की छुट्टी का प्रावधान ऐसा लिखित में दें।

- स्टाफ कौंसिल द्वारा पिछली 2 मीटिंग्स में उठाये गए बाकी बचे मुद्दों पर जवाब।

यह भी पढ़ें -
मेट्रो स्टेशन पर कूड़ेदान नहीं, तर्क ऐसा हैरान हो जाएंगे आप

अब दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से ही एयरपोर्ट मेट्रो में कर सकेंगे सफर

chat bot
आपका साथी