कैंब्रिज एनालिटिका के सहयोगी से कई दल लेते रहे मदद

विवाद यह है कि कैब्रिज एनालिटिका ने ग्राहकों की सूचनाएं चोरी कर चुनाव में मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की थी।

By Sachin BajpaiEdited By: Publish:Thu, 22 Mar 2018 10:12 PM (IST) Updated:Thu, 22 Mar 2018 10:12 PM (IST)
कैंब्रिज एनालिटिका के सहयोगी से कई दल लेते रहे मदद
कैंब्रिज एनालिटिका के सहयोगी से कई दल लेते रहे मदद

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली । फेसबुक से डाटा चोरी और चुनावों में उसके दुरुपयोग को लेकर घेरे में आई कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका से संबंध से सभी राजनीतिक दल इनकार कर रहे हों। लेकिन भारत में उसकी सहयोगी कंपनी ओबीआइ की साइट पर ग्राहकों में भाजपा, कांग्रेस और जदयू शामिल है। विवाद के बाद साइट सस्पेंड कर दिया गया है।

विवाद यह है कि कैब्रिज एनालिटिका ने ग्राहकों की सूचनाएं चोरी कर चुनाव में मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव में कैब्रिज एनालिटिका ने काम किया था। भारत में उसकी सहयोगी के रूप में ओबीआइ है और वह भी राजनीतिक दलों को अपनी सेवाएं देता है। हालांकि ओबीआइ ने तत्काल अपनी साइट पर ही सफाई दे दी है कि वह नैतिकता में विश्वास करती है। कैब्रिज एनालिटिका से उसके बिजनेस संबंध हैं लेकिन किसी भी स्तर पर सोशल मीडिया से जुड़ा कोई काम नहीं है। साइट सस्पेंड है। ओबीआइ के संचालक जदयू महासचिव केसी त्यागी के पुत्र हैं।

chat bot
आपका साथी