हरियाणा की मानुषी छिल्लर बनी मिस इंडिया व‌र्ल्ड, चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

मुंबई के यश राज स्टूडियो में रविवार को प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर अभिनेत्री आलिया भट्ट, सुशांत सिंह राजपूत और रणबीर कपूर ने दर्शकों का मनोरंजन किया।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2017 07:31 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2017 07:31 PM (IST)
हरियाणा की मानुषी छिल्लर बनी मिस इंडिया व‌र्ल्ड, चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
हरियाणा की मानुषी छिल्लर बनी मिस इंडिया व‌र्ल्ड, चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

मुंबई, आइएएनएस : हरियाणा की मानुषी छिल्लर के सिर पर मिस इंडिया व‌र्ल्ड-2017 का ताज सजा है। जम्मू-कश्मीर की सना दुआ पहली और बिहार की प्रियंका कुमारी दूसरी रनर-अप रहीं। मानुषी इस साल दिसंबर में चीन में होने वाली मिस व‌र्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मुंबई के यश राज स्टूडियो में रविवार को प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर अभिनेत्री आलिया भट्ट, सुशांत सिंह राजपूत और रणबीर कपूर ने दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम की मेजबानी फिल्मकार करण जौहर और अभिनेता रितेश देशमुख ने की।

प्रतियोगिता के जजों में अर्जुन रामपाल, बिपाशा बसु, इलियाना डिक्रूज, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अभिषेक कपूर और विद्युत जामवाल शामिल रहे। दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई करने वाली मानुषी के माता-पिता पेशे से डॉक्टर हैं।

प्रतियोगिता में मिस एक्टिव क्राउन का खिताब विनाली भटनागर और 'बॉडी ब्यूटीफुल' का विशेष पुरस्कार वमिका निधि ने जीता। इस साल की प्रतियोगिता में त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड समेत 30 राज्यों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया। फिनाले में पहली बार प्रतिभागियों ने भारतीय परिधान पहने। इन्हें मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए करेंगी काम

मिस इंडिया व‌र्ल्ड मानुषी छिल्लर ने कहा कि वह महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए काम करना चाहती हैं। माहवारी के समय महिलाओं को स्वच्छता का खास ध्यान रखना चाहिए। वह इसपर 'प्रोजेक्ट शक्ति' के तहत काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: अब अधिक तेजी से कार्य कर सकेगा एनडीआरएफ

यह भी पढ़ें: सॉफ्ट ड्रिंक्‍स के रूप में क्‍या पी रहे हैं आप, जानना चाहते हैं !

chat bot
आपका साथी