NSG पर बोले अय्यर, भारत को नहीं मिलेगी सदस्यता

भारत की एनएसजी में दाखिल होने पर चीन लगातार चाल चल रहा है। इस बीच कांग्रेस के एक नेता का कहना है कि भारत को कुछ भी हासिल नहीं होगा।

By Lalit RaiEdited By: Publish:Wed, 22 Jun 2016 10:32 AM (IST) Updated:Wed, 22 Jun 2016 10:48 AM (IST)
NSG पर बोले अय्यर, भारत को नहीं मिलेगी सदस्यता

नई दिल्ली(एएनआई)। 24 जून को सियोल बैठक पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हैं। एनएसजी की सदस्यता हासिल करने के लिए भारत पूरजोर कोशिश कर रहा है। लेकिन चीन समेत कुछ देश तकनीकी खामियों का हवाला देकर भारत की चाल पर ब्रेक लगाने का काम कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के कद्दावर नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि 24 जून का परिणाम साफ है। भारत को एनएसजी की सदस्यता नहीं मिलने जा रही है।

उन्होंने एनडीए सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि इस मामले में सरकार को पाकिस्तान और चीन से कूटनीतिक तरीके से बात करने की जरुरत है। अमेरिका में जाकर ये कहना कि ओबामा इस मुद्दे पर भारत के साथ हैं, सही नहीं था। भारत सरकार को और पुख्ता तैयारी करने की जरुरत है। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बुद्धिमान हैं। जब वो कहती हैं कि पूरा मामला प्रोसीजर से जुड़ा हुआ है। तो इसका मतलब साफ है कि ये लंबे समय के लिए लटक चुका है।

एनएसजी मामले में भारत की राह में चीन बड़ा रोड़ा

चीन, एनएसजी में भारत की सदस्यता पर बार-बार कह रहा है। उसे ऐतराज नहीं है। लेकिन एनपीटी के नियम कानून का सम्मान किया जाना चाहिए। चीन के साथ-साथ तुर्की, आयरलैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रिया जैसे दूसरे देश विरोध कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी