Manipur News: मणिपुर में दो गुटों में गोलीबारी, एक युवक की मौत; इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती

पुलिस ने शनिवार को बताया कि मणिपुर में दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई जिसके बाद एक 33 वर्षीय व्यक्ति मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी शुक्रवार रात कांगपकोपी और इंफाल पूर्वी जिलों की सीमा पर सिनम कोम में हुई जिसके बाद लापता हुआ एक ग्राम स्वयंसेवक शनिवार सुबह मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान लैशराम प्रेम के रूप में हुई।

By AgencyEdited By: Prateek Jain Publish:Sat, 27 Apr 2024 10:37 AM (IST) Updated:Sat, 27 Apr 2024 10:37 AM (IST)
Manipur News: मणिपुर में दो गुटों में गोलीबारी, एक युवक की मौत; इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती
मणिपुर में दो समूहों में गोलीबारी के बाद एक 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

HighLights

  • गोलीबारी के दौरान लापता हो गया था युवक
  • शुक्रवार रात कांगपकोपी और इंफाल पूर्वी जिलों की सीमा पर सिनम कोम में हुई गोलीबारी

पीटीआई, इम्फाल। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मणिपुर में दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई, जिसके बाद एक 33 वर्षीय व्यक्ति मृत पाया गया।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी शुक्रवार रात कांगपकोपी और इंफाल पूर्वी जिलों की सीमा पर सिनम कोम में हुई, जिसके बाद लापता हुआ एक ग्राम स्वयंसेवक शनिवार सुबह मृत पाया गया।

पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान लैशराम प्रेम के रूप में हुई। हिंसा भड़कने से रोकने के लिए इलाके में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

इसके पहले, बीते दिन मणिपुर के नारानसेना इलाके में कुकी उग्रवादियों के हमले में दो सीआरपीए जवान बलिदान हो गए। शुक्रवार को मणिपुर में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत एक सीट पर वोटिंग हुई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार हिंसा की घटनाएं बेहद कम हुई और मतदान शांत‍िपूर्ण रूप से संपन्‍न हो गया।

यह खबर अपडेट की जा रही है...

chat bot
आपका साथी