ट्वीटर पर हमारा मंगलयान, संदेश देख नासा ने भी किया 'नमस्ते'

सफलता के साथ ही कई नए रिकार्ड बनाने वाले मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा से ट्वीट भी भेजने शुरू कर दिए हैं। मार्सआर्बिटर नाम से ट्वीट आ रहे हैं। लोग भारतीय मंगलयान के ट्वीटर प्रोफाइल को भारी संख्या में फॉलो भी कर रहे हैं। बुधवार शाम तक आर्बिटर ने तीन ट्वीट किए थे।

By Edited By: Publish:Wed, 24 Sep 2014 06:13 PM (IST) Updated:Wed, 24 Sep 2014 07:03 PM (IST)
ट्वीटर पर हमारा मंगलयान, संदेश देख नासा ने भी किया 'नमस्ते'

नई दिल्ली। सफलता के साथ ही कई नए रिकार्ड बनाने वाले मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा से ट्वीट भी भेजने शुरू कर दिए हैं। मार्सआर्बिटर नाम से ट्वीट आ रहे हैं। लोग भारतीय मंगलयान के ट्वीटर प्रोफाइल को भारी संख्या में फॉलो भी कर रहे हैं। बुधवार शाम तक आर्बिटर ने तीन ट्वीट किए थे। इनमें एक तस्वीर भी शामिल है।

जो तीन ट्वीट मार्स आर्बिटर की ओर से आए हैं वह काफी मस्ती भरे हैं। इसके साथ ही मंगलयान ने तीन प्रोफाइल को फॉलो भी किया है। जिसमें मार्स क्यूरासिटी, मार्स रोवर और नासा व्योगर शामिल हैं। तीनों, मंगल से जुड़े अभियान हैं और ट्वीटर पर संचालित हैं। नासा ने भी 'नमस्ते' के साथ अपना जवाब और शुभकामनाएं मंगलयान को दी हैं।

बुधवार शाम करीब छह बजे तक आर्बिटर को फॉलो करने वालों की संख्या 57 हजार से पार हो गई थी। इसके साथ ही यह लगातार बढ़ रही है। पहले ट्वीट में अपने लक्ष्य से संबंधित एक संदेश के साथ यान ने तस्वीर भेजी है। इसके साथ ही दूसरे ट्वीट में ब्रेकफास्ट करने की बात करते हुए सूरज की रोशनी के बारे में टिप्पणी की है। तीसरे ट्वीट में देश का मंगलयान, मंगल ग्रह को संदेश देने की कोशिश में है। जिसमें यान ने ग्रह की परीक्रमा करते रहना अपना काम बताया है।

यह हैं ट्वीट्स :

1. सुबह 08.02 बजे: क्या यही लाल है, यही वह ग्रह है और यही मेरी कक्षा का फोकस ? (फोटो के साथ ट्वीट )

2. सुबह 8.44 बजे: मैं ब्रेकफास्ट के बाद आता हूं, यह सूरज की रोशनी है, जो बैटरी के लिए काफी अच्छी है।

3. (मार्स क्यूरोसिटी को) सुबह 09.02 बजे: कैसे हो? जुड़े रहना, मैं भी तुम्हारे आस-पास हूं।

नासा की ओर से हैंडल किए जा रहे मार्स क्यूरोसिटी ने जवाब दिया - नमस्ते! मार्स आर्बिटर, मैं नासा की ओर से नए मंगलयान का स्वागत करता हूं। साथ ही इसरो को बधाई।

पढ़ें: भारत ने रचा इतिहास, मंगल की कक्षा में यान का प्रवेश

तस्वीरों में देखें: मंगल की दस महत्वपूर्ण बातें..

chat bot
आपका साथी