माजुली बना देश का पहला द्वीप जिला

नव वैष्णववाद भक्ति चेतना पुनरुत्थान केंद्र के रूप में विख्यात असम का माजुली द्वीप गुरुवार को जिला बना गया।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Fri, 09 Sep 2016 02:39 AM (IST) Updated:Fri, 09 Sep 2016 03:06 AM (IST)
माजुली बना देश का पहला द्वीप जिला

माजुली, प्रेट्र। नव वैष्णववाद भक्ति चेतना पुनरुत्थान केंद्र के रूप में विख्यात असम का माजुली द्वीप गुरुवार को जिला बना गया। यह देश का पहला द्वीप जिला हैं, जबकि असम का 35वां जिला है। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने माजुली जिले का उद्घाटन करते हुए हुए कहा, 'माजुली को जिला के रूप में देखना यहां के लोगों का सपना था, जो गुरुवार को पूरा हुआ।

जिले के विकास को गति देने के लिए व्यापक दृष्किोण की जरूरत है।' माजुली जिले का उद्घाटन संगीतकार एवं दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता भूपेन हजारिका की 90वीं पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया था। सोनोवाल ने कहा कि भूपेन हजारिका की जयंती पर माजुली को पूर्ण जिले का दर्जा मिलना वास्तव में आनंद और गौरव का विषय है। जाहिर हो कि मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल माजुली विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हैं।

यहां है माजुली

माजुली एशिया में नदी के बीच सबसे बड़ा द्वीप है। गुवाहाटी से करीब 400 किलोमीटर दूर ब्रह्मापुत्र नदी के बीच स्थित माजुली 1250 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। आबादी 1.67 लाख के करीब है। करीबी शहर जोरहाट से जलमार्ग से जुड़ा हुआ है।

पढ़ेंः शादी के बंधन में बंधी 'इंडिया', कहा- इस पहचान पर गर्व

chat bot
आपका साथी