ड्यूटी के दौरान मेजर जनरल कैडेट्स को भेजता था अश्लील वीडियो, अब होगा कोर्ट मार्शल

अधिकारी से अश्लील वीडियो मिलने के बाद छात्रा ने इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की। इसके बाद मामले की जांच के आदेश जारी हुए।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Thu, 31 Oct 2019 09:58 PM (IST) Updated:Thu, 31 Oct 2019 09:59 PM (IST)
ड्यूटी के दौरान मेजर जनरल कैडेट्स को भेजता था अश्लील वीडियो, अब होगा कोर्ट मार्शल
ड्यूटी के दौरान मेजर जनरल कैडेट्स को भेजता था अश्लील वीडियो, अब होगा कोर्ट मार्शल

नई दिल्ली, एएनआइ। सेना के एक मेजर जनरल पर एनसीसी की महिला कैडेट्स ने अश्लील वीडियो भेजने के आरोप लगाए हैं। अब इस सैन्य अफसर को कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ेगा। सेना के उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया, 'अधिकारी देश के पश्चिमी हिस्से में तैनात था। वहां उसके पास राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की महिला कैडेट्स की देखरेख की जिम्मेदारी थी

ड्यूटी के दौरान भेजा अश्लील मैसेज

अपनी तैनाती के दौरान कथित तौर पर वह महिला कैडेट्स के साथ अश्लील वीडियो साझा किया करता था।' सूत्रों ने बताया कि अधिकारी से अश्लील वीडियो मिलने के बाद छात्रा ने इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की। इसके बाद मामले की जांच के आदेश जारी हुए।

जल्द ही होने वाला है सेवानिवृत्त
सूत्रों ने कहा, 'अधिकारी जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाला है। लेकिन, आर्मी एक्ट की धारा 123 के तहत उसे सेवानिवृत्ति के बाद भी कार्यवाही का सामना करना होगा।' गौरतलब है कि जनरल बिपिन रावत के सेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद इस प्रकार के मामलों को बहुत ही गंभीरता से लिया जाता है।

मेजर रैंक के अधिकारी का हुआ कोर्ट मार्शल
हाल ही में भारतीय सेना ने एक महिला अधिकारी के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद मेजर जनरल रैंक के एक अधिकारी का कोर्ट मार्शल किया था। यौन कदाचार और उत्पीड़न को लेकर पिछले 2-3 वर्षो में करीब 10 अफसरों का कोर्ट मार्शल हो चुका है। 

बता दें कि भारतीय आर्मी अपने अनुशासन को बहुत ही गंभीरता से लेती है। किसी भी प्रकार की कोताही वह बर्दाश्त नहीं करती है। इसलिए आर्मी में किसी भी प्रकार के गलत काम पर सख्स से सख्त सजा दी जाती है।

भारत चीन के बीच बढ़ी तल्खी, कश्मीर बना नया कांटा; हवा हुई 'चेन्नई कनेक्ट' की भावना

दिल्ली-एनसीआर की खबरों को पढ़नेे के लिए यहां करें क्लिक 

chat bot
आपका साथी