झारखंड में अलकायदा का मुखिया अबू सूफियान

आतंकी संगठन अलकायदा का झारखंड में मुख्य कर्ताधर्ता अबू सूफियान है। वह मूल रूप से चतरा का रहनेवाला है। उसके मामा एवं अन्य रिश्तेदार जमशेदपुर के मानगो में ही रहते हैं।

By Atul GuptaEdited By: Publish:Fri, 29 Jan 2016 02:12 AM (IST) Updated:Fri, 29 Jan 2016 07:35 AM (IST)
झारखंड में अलकायदा का मुखिया अबू सूफियान

जमशेदपुर, जागरण ब्यूरो। आतंकी संगठन अलकायदा का झारखंड में मुख्य कर्ताधर्ता अबू सूफियान है। वह मूल रूप से चतरा का रहनेवाला है। उसके मामा एवं अन्य रिश्तेदार जमशेदपुर के मानगो में ही रहते हैं। जमशेदपुर में सूफियान का आना-जाना रहा है। इस दौरान उसने यहां के कई युवकों को संगठन से जोड़ा।

इसका खुलासा पूछताछ में आतंकी अब्दुल सामी और अकरम मसूद ने किया है। अब्दुल सामी से दिल्ली पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि सामी और सूफियान एक साथ प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान गए थे। सामी वापस लौट आया, लेकिन सूफियान नहीं लौटा। उसकी तलाश जारी है।

मानगो के दो युवक हैं पाकिस्तान में प्रशिक्षितपुलिस के पास सूचना है कि मानगो इलाके में रहने वाले दो युवक जो सहोदर भाई हैं, दोनों ने पाकिस्तान में अलकायदा की देखरेख में प्रशिक्षण लिया है। इनमें एक युवक की शादी अब्दुल रहमान कटकी ने ही कराई थी। संगठन में जमशेदपुर व रांची के ही अधिकांश युवक जुड़े हुए हैं।

कई के नाम-पते पुलिस के पास हैं जिसकी पुष्टि की जा रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो अलकायदा संगठन से जुड़े युवकों की गिरफ्तारी का सिलसिला लंबा चलेगा। कई लोग पकडे़ जाएंगे।

chat bot
आपका साथी