मध्य प्रदेश: युवती ने दो रेलवे अधिकारियों पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, नौकरी का झांसा देकर बुलाया था भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो रेलवे अधिकारियों एक युवती ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश की युवती ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भोपाल रेलवे स्टेशन पर कथित रुप से दुष्कर्म किया गया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 09:44 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 09:44 AM (IST)
मध्य प्रदेश: युवती ने दो रेलवे अधिकारियों पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, नौकरी का झांसा देकर बुलाया था भोपाल
मध्य प्रदेश में एक युवती ने रेलवे अधिकारियों पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप।

भोपाल, पीटीआइ। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो रेलवे अधिकारियों एक युवती ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।  उत्तर प्रदेश की युवती ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भोपाल रेलवे स्टेशन पर कथित रुप से दुष्कर्म किया गया है। महिला ने आरोप लगाते हिए कहा कि रेलवे अधिकारी से फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती हुई थी। अधिकारी ने वादा किया था कि वह उसे नौकरी दिलाएगा। वादा करते हुए उसे भोपाल बुलाया था। 

मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं, मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी हितेश चौधरी ने बताया कि हमने 45 वर्षीय मुख्य आरोपी राजेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। वह भोपाल रेलवे डिविजन में आपदा प्रबंधन इंचार्ज और सिक्योरिटी काउंसलर है। इतना ही नहीं दूसरे रेलवे अधिकारियों को भी हिरासत में लिया गया है।

महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि तिवारी ने फेसबुक पर उससे दोस्ती की और फिर वादा किया कि वह नौकरी दिलाएगा। वादानुसार, वह भोपाल पहुंची। महिला ने कहा कि जब वह भोपाल पहुंची तो तिवारी भोपाल के मुख्य स्टेशन में वेस्ट रेलवे कार्यलाय की पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में ले गए जहां उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

महिला ने पुलिस में की शिकायत दर्ज

अपनी शिकायत दर्ज करवाते हुए महिला ने कहा कि तिवारी और उनके दोस्त जोकि एक  एक रेलवे अधिकारी ही थे। उन्होंनें मिलकर युवती को ड्रिंक दी। इसके बाद वह बेसुध हो गई। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आगे कहा कि जैसे ही उसे होश आया वह सबसे पहले जीआरपी के पास पहुंची। जीआरपी ने दोनों अधिकारियों को खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया इसके बाद तिवारी की गिरफ्तारी की गई। पुलिस अधिकारी आगे कहा कि हमने अन्य रेलवे अधिकारी को  भी हिरासत में लिया है लेकिन हम अभी भी उसकी गिरफ्तारी से पहले महिला द्वारा उसकी पहचान किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी