राजस्थान में भगवान परशुराम की जीवनी पाठ्यक्रम में होगी शामिल

शिक्षामंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रकार की सामग्री का संकलन भी कराया जाएगा।

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Fri, 28 Apr 2017 07:11 PM (IST) Updated:Fri, 28 Apr 2017 07:11 PM (IST)
राजस्थान में भगवान परशुराम की जीवनी पाठ्यक्रम में होगी शामिल
राजस्थान में भगवान परशुराम की जीवनी पाठ्यक्रम में होगी शामिल

जयपुर, जेएनएन। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब बच्चे भगवान परशुराम की जीवनी पढ़ेंगे। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में भगवान परशुराम की जीवनी पर आधारित पुस्तक पुस्तकालयों के रखी जाएगी।

आगामी शिक्षा सत्र से 8वीं कक्षा में इस विषय को पाठ्यक्रम में जोड़ते हुए अनिवार्य किया जाएगा। प्रदेश के शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को यह घोषणा की। शिक्षामंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रकार की सामग्री का संकलन भी कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य में भाजपा के सत्ता संभालने के बाद से स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में कई बदलाव किए गए हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया। संघ आधारित कुछ साहित्य स्कूलों की लाइब्रेरी में रखवाये गए।

सरकारी स्कूलों में अध्ययन करने वाली छात्राओं को वितरित होने वाली साइकिलों का रंग भी काले से केसरिया किया गया है। ये साइकिलें नए शिक्षा सत्र में छात्राओं को वितरित की जाएगी।

यह भी पढ़़ें: बैंक लूटने आए आतंकियों की सुरक्षा बलों से मुठभेड़, एक जिंदा पकड़ा गया

chat bot
आपका साथी