LIVE BLOG

Breaking News in Hindi Today: सिक्किम में बोले अमित शाह- मोदी सरकार आने पर ही पूर्वोत्तर का हुआ असली विकास

Breaking News in Hindi Today गंगटोक में सहकारी डेयरी सम्मेलन में सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आने के बाद ही पूर्वोत्तर का असली विकास हुआ है।

Mahen KhannaPublish:Fri, 07 Oct 2022 09:11 AM (IST) Updated:Fri, 07 Oct 2022 03:55 PM (IST)
Breaking News in Hindi Today: सिक्किम में बोले अमित शाह- मोदी सरकार आने पर ही पूर्वोत्तर का हुआ असली विकास
Breaking News in Hindi Today: सिक्किम में बोले अमित शाह- मोदी सरकार आने पर ही पूर्वोत्तर का हुआ असली विकास

Highlights

  • मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे पर यूएपीए के तहत चलेगा केस।
  • शराब घोटाला मामले में ईडी ने 35 जगहों पर मारे छापे।
  • कर्नाटक के मदरसा में भीड़ ने जबरन घुसकर की पूजा, 9 पर एफआइआर।

नई दिल्ली, एजेंसी। सहकारी डेयरी सम्मेलन में भाग लेने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज सिक्कम के गंगटोक दौरे पर हैं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बीते 75 वर्षों से पूर्वोत्तर को केवल पर्यटन स्थल माना जाता था, लेकिन अब पीएम मोदी के आने के बाद इसका असली विकास हुआ है। दूसरी ओर दिल्ली हाईकोर्ट ने मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे पर यूएपीए के तहत केस चलाने के खिलाफ याचिका को खारिज कर दिया है। वाजे पर मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर एक गाड़ी में बम लगाने के मामले में केस दर्ज है। वहीं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई और गुजरात से 120 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 60 किलोग्राम ड्रग जब्त की है और मामले में एयर इंडिया के एक पूर्व पायलट समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
इधर, दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में आज ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने दिल्ली, हैदराबाद और पंजाब के 35 जगहों पर छापेमारी की है। ईडी ने यह कार्रवाई सबूत जुटाने के लिए की है।
Breaking News in Hindi Today Live;

07/10/2022
3:48:09 pm

बिलासपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के ASP राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि आज सुबह सदर बाजार क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो दुर्गा समितियों के लोगों के बीच आगे निकलने की होड़ में विवाद हो गया। वाद-विवाद के बाद मारपीट भी हुई। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

#WATCH | Clash broke out between 2 groups during Goddess Durga idol immersion in Sadar Bazar, Bilaspur, Chhattisgarh pic.twitter.com/OuGDHpv20j

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 7, 2022

07/10/2022
3:44:46 pm

अंतरराष्ट्रीय आतंकी माड्यूल के 2 प्रमुख सदस्य गिरफ्तार

दिल्ली स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारी एचजीएस धालीवाल ने कहा कि स्पेशल सेल ने एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी माड्यूल के 2 प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया, जो मोहाली आरपीजी हमले में शामिल थे। जानकारी के अनुसार, इसमें अर्शदीप सिंह और एक नाबालिग आरोपी भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि एक अन्य आरोपी दीपक, जिसने गोली चलाई थी, वह अभी भी फरार है।

07/10/2022
3:15:09 pm

उत्तराखंड हिमस्खलन में अब तक 26 शव बरामद

उत्तराखंड हिमस्खलन मामले में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) ने कहा कि अब तक 26 शव निकाले जा चुके हैं। शेष 3 प्रशिक्षुओं के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है।

07/10/2022
3:03:30 pm

राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट में गौतम अदाणी बोले

राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट में अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, हम उदयपुर में क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने राज्य के जिन जिलों में मेडिकल कालेज नहीं है, वहां मेडिकल कालेज बनाने के लिए भी मदद करने पर चर्चा की।

07/10/2022
2:54:10 pm

Mulayam Singh Health Updates: मुलायम सिंह की हालत अभी भी नाजुक

मेदांता अस्पताल ने बताया कि मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की एक विशेष टीम द्वारा उनका इलाज अस्पताल के ICU वार्ड में किया जा रहा है।

07/10/2022
2:42:01 pm

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा

नोबेल शांति पुरस्कार 2022 की घोषणा आज हो गई है। इस बार इस पुरस्कार से बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फार सिविल लिबर्टीज को सम्मानित किया गया।

07/10/2022
2:34:39 pm

नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद पूर्वोत्तर का हुआ असली विकास

गंगटोक में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों के सहकारी डेयरी सम्मेलन- 2022 में अमित शाह ने पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने से पहले पूर्वोत्तर को केवल एक पर्यटन स्थल माना जाता था। लेकिन, अब मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूर्वोत्तर का वास्तविक विकास शुरू हुआ।

07/10/2022
2:06:54 pm

झांसी के पास बबीना छावनी में गोला फटने से दो जवानों ने गंवाई जान

झांसी के पास बबीना छावनी में आज फील्ड फायरिंग अभ्यास के दौरान एक हादसा हुआ है। एक टी -90 टैंक की बैरल फटने के कारण जेसीओ सहित भारतीय सेना के दो जवानों की जान चली गई है। सेना के अनुसार घटना की जांच के लिए कोर्ट आफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

07/10/2022
1:54:33 pm

पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हमला करने के संबंध में 2 आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने नौ मई को मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले के सिलसिले में वांछित समेत दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। 

07/10/2022
1:34:32 pm

छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी विस्फोट, एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मार्कनार गांव के पास एक आईईडी विस्फोट में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया है। इससे पहले 14 मार्च को भी नक्सलियों द्वारा ऐसे ही एक विस्फोट में एक जवान शहीद हो गया था।

07/10/2022
1:20:44 pm

अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सिक्किम के गंगटोक पहुंच गए हैं। उन्होंने इस दौरान राजभवन में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्य के राज्यपाल गंगा प्रसाद भी मौजूद हैं।

07/10/2022
12:46:22 pm

जैसिंडा अर्डर्न ने पीएम मोदी को न्यूजीलैंड आने का न्योता दिया

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने नरेंद्र मोदी को अपने देश आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने यह निमंत्रण किवी इंडियन हॉल में आयोजित विश्व सद्भावना कार्यक्रम में दिया। 

07/10/2022
12:37:30 pm

सचिन वाजे की याचिका खारिज

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे द्वारा दायर एक याचिका को खारिज कर दिया है। वाजे ने एंटीलिया बम मामले के संबंध में यूएपीए के तहत मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी के आदेश को चुनौती दी थी।

07/10/2022
12:03:14 pm

महाराष्ट्र के लोगों को शिंदे सरकार देगी दिवाली पैकेज

महाराष्ट्र सरकार ने एक सरकारी प्रस्ताव जारी कर राज्य के 1.5 करोड़ राशन कार्ड धारकों के लिए दिवाली पैकेज योजना की घोषणा की है। उसके लिए 513 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

07/10/2022
11:59:00 am

दिल्ली हाईकोर्ट का शिबू सोरेन को नोटिस

दिल्ली उच्च न्यायालय ने झामुमो के राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को एक नोटिस जारी किया है। सोरेन के पक्ष में दिए गए स्टे आर्डर को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने चुनौती दी थी।

07/10/2022
11:42:19 am

नोएडा में मुठभेड़ के बाद छेनू गैंग का शार्पशूटर गिरफ्तार

फिल्म सिटी, नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद शुक्रवार को छेनू गैंग के एक शार्पशूटर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार की पहचान दानिश उर्फ सैयार उर्फ चीता के रूप में हुई। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक बंदूक और दो कारतूस बरामद किए हैं।

07/10/2022
11:05:45 am

ईडी के सामने पेश हुए डी के शिवकुमार

नेशनल हेराल्ड मनी लान्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार आज ईडी के सामने पेश हुए। ईडी ने उन्हें कल भी पेशी के लिए बुलाया था लेकिन शिवकुमार ने ईडी से समय मांगा था।

07/10/2022
10:58:48 am

दुमका में युवक ने एक लड़की को आग के हवाले किया

झारखंड के दुमका में एक लड़की को आग के हवाले कर दिया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले से शादीशुदा है और पीड़िता से शादी करना चाहता था। 

07/10/2022
10:38:59 am

कर्नाटक के कटक में जुलूस के दौरान झड़प, दो समूहों के 20 लोगों पर FIR

दशहरा के जुलूस मार्ग को लेकर दलितों और कुछ लोगों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। मामले में 20 लोगों पर आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 9 मामले दलितों द्वारा दर्ज किए गए हैं। वहीं, दूसरे समूह ने दलितों के खिलाफ हत्या के प्रयास के 11 मामले दर्ज कराए हैं।

07/10/2022
10:31:41 am

डालर के मुकाबले रुपया 82.22 पर आया

तेल की कीमतों में वृद्धि के साथ आज रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है। शुक्रवार को सुबह के कारोबार में गिरावट के चलते अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 82.22 पर आ गया।

07/10/2022
10:23:27 am

थरूर ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल सीमित करने की वकालत

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आज चुनावी घोषणापत्र जारी किया है। उन्होंने पार्टी में प्रदेश अध्यक्षों के कार्यकाल को सीमित करने का समर्थन किया है और 2024 के आम चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को पुनर्जीवित और फिर से सक्रिय करने का आह्वान किया है।

07/10/2022
10:12:11 am

कोरोना मामलों में आई गिरावट

भारत में कोरोना के मामलों में आज गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के करीब दो हजार मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 30,362 हो गई है। 

07/10/2022
10:10:24 am

केंद्र ने चीफ जस्टिस यूयू ललित से अपने उत्तराधिकारी का नाम मांगा

भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित एक महीने बाद रिटायर होने जा रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने उन्हें अपने उत्तराधिकारी का नाम बताने के लिए कहा है। केंद्र के अनुसार यह चल रही प्रक्रिया और निर्धारित नियमों के अनुसार किया गया है।

07/10/2022
9:55:42 am

एनसीबी ने 120 करोड़ से अधिक की ड्रग पकड़ी

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई और गुजरात से 120 करोड़ से अधिक की 60 किलोग्राम मेफेड्रोन दवा जब्त की है। इस मामले में एयर इंडिया के एक पूर्व पायलट समेत छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

07/10/2022
9:38:00 am

कर्नाटक के एक ऐतिहासिक मदरसा में भीड़ ने जबरन घुसकर की पूजा

कर्नाटक के बीदर जिला में भीड़ द्वारा एक ऐतिहासिक मदरसा महमूद गवां नाम में घुसकर पूजा करने का मामला सामने आया है। नौ लोग अचानक से जबरदस्ती घुस गए जिसके बाद वहां एकाएक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सभी नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें से 4 गिरफ्तार भी हो गए हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें-Karnataka Video: भीड़ ने एतिहासिक मदरसा में जबरन घुसकर की पूजा और लगाए नारे, नौ लोगों पर मामला दर्ज

07/10/2022
9:35:11 am

अमित शाह आज सिक्किम में डेयरी सहकारी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज सिक्किम के गंगटोक में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र डेयरी सहकारी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। 

07/10/2022
9:28:21 am

भारत जोड़ो यात्रा का आज 30वां दिन

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 30वां दिन है और राहुल गांधी हर रोज की तरह आज भी कार्यकर्ताओं संग पदयात्रा पर निकल पड़े हैं। जानकारी के अनुसार आज इस यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल नहीं होंगी।

07/10/2022
9:16:53 am

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

 दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने आज बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद में 35 जगहों पर छापेमारी की है। 

पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें

chat bot
आपका साथी