झारखंड व जम्मू कश्मीर में अंतिम चरण का मतदान शनिवार को

जम्मू-कश्मीर व झारखंड में चल रहे विधानसभा चुनावों के पांचवें व अंतिम चरण के वोट शनिवार 20 दिसंबर को डाले जाएंगे। आतंक व नक्सल प्रभावित प्रदेशों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आखिरी चरण में जम्मू-कश्मीर की 20 व झारखंड की 16 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

By Murari sharanEdited By: Publish:Fri, 19 Dec 2014 09:12 PM (IST) Updated:Fri, 19 Dec 2014 09:18 PM (IST)
झारखंड व जम्मू कश्मीर में अंतिम चरण का मतदान शनिवार को

नई दिल्ली [जागरण न्यूज नेटवर्क]। जम्मू-कश्मीर व झारखंड में चल रहे विधानसभा चुनावों के पांचवें व अंतिम चरण के वोट शनिवार 20 दिसंबर को डाले जाएंगे। आतंक व नक्सल प्रभावित प्रदेशों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आखिरी चरण में जम्मू-कश्मीर की 20 व झारखंड की 16 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

इससे पहले चार चरणों में भारी मतदान के गवाह बने दोनों ही प्रदेशों में आखिरी चरण में भी मतदाताओं के पोलिंग बूथ पर उमड़ने की उम्मीद है। शनिवार को जम्मू, कठुआ व राजौरी जिले की 20 सीटों पर होने वाले मतदान में उप मुख्यमंत्री तारा चंद भी मैदान में हैं।

आखिरी चरण में आतंकियों के बाधा डालने की आशंका के चलते सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा झारखंड के संताल परगना की 16 सीटों पर आखिरी चरण के चुनावी रण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई दिग्गज ताल ठोंक रहे हैं। यहां सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। आखिरी चरण पर नक्सलियों की नजर होने के चलते निगरानी के लिए दो हेलीकॉप्टर भी लगाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी