भारतीय छात्रों के लिए पहली पसंद है ये देश, 10 सालों में दोगुनी हुई पढ़ने वालों की संख्या

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 10 सालों के दौरान संयुक्त राज्य में पढ़ाई करने वाले भारतीय ठात्रों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। 2019-20 शैक्षणिक वर्ष में उच्च अध्ययन के लिए लगभग 2 लाख भारतीय छात्रों ने अमेरिका को चुना है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Tue, 17 Nov 2020 10:51 AM (IST) Updated:Tue, 17 Nov 2020 10:51 AM (IST)
भारतीय छात्रों के लिए पहली पसंद है ये देश, 10 सालों में दोगुनी हुई पढ़ने वालों की संख्या
विदेश में पढ़ने वाले छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है अमेरिका।

नई दिल्ली, एजेंसी। करीब दो लाख भारतीय छात्रों ने 2019-20 शिक्षण सत्र में अपनी उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका को चुना है। सोमवार को जारी ओपन डोर्स रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। दुनिया भर के दस लाख से ज्यादा छात्रों में से करीब 20 फीसद भारतीय छात्र हैं।

भारत से अंडरग्रेजुएट छात्रों के बीच अमेरिका पहली पसंद के रूप में तेजी से उभरा है। मिनिस्टर काउंसलर फार पब्लिक अफेयर्स डेविड केनेडी ने कहा, 'पिछले 10 वर्षो के दौरान अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीयों की संख्या दोगुनी हो गई है। हम जानते हैं कि इसका कारण क्या है। अमेरिका उच्च शिक्षा के लिए गोल्ड स्टैंडर्ड बना हुआ है।' भारतीय छात्रों की मदद के लिए अमेरिकी विदेश विभाग सात शिक्षा यूएसए परामर्श केंद्रों के माध्यम से इच्छुक छात्रों को परामर्श सेवा मुहैया कराता है। ये केंद्र नई दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुर, अहमदाबाद और मुंबई में हैं।

दूतावास के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अगले साल की शुरुआत में हैदराबाद में वाई-एक्सिस फाउंडेशन की मेजबानी में एजुकेशन यूएसए केंद्र खुल रहा है। यहां छात्रों को संयुक्त राज्य में अध्ययन के अवसरों के बारे में सटीक और व्यापक जानकारी प्रदान की जाएगी। इससे भारतीय छात्रों को 4,500 मान्यता प्राप्त अमेरिकी उच्च-शिक्षा संस्थानों में से सबसे अच्छा कार्यक्रम और सही संस्थान खोजने में मदद मिलेगी।

ओपन डोर्स 2020 रिपोर्ट  के मुताबिक साल 2019-20 के शैक्षणिक वर्ष में यूएस अर्थयव्यवस्था में भारतीय छात्रों का 7.6 बिलियन यानी 7 करोड़ 60 लाख का योगदान रहा है। हालांकि भारतीय छात्रों की कुल संख्या में 4.4 फीसद गिरावट भी देखने को मिली है। वहीं इस मामले पर चीन पहले पायदन में पर बना हुआ है। अमेरिका में चीन के छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साल 2019-20 में 3,72,000 चीनी छात्र अमेरिका में पढ़ रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि 4.4 फीस की गिरावट के बाद भी भारत अमेरिका में चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेशल स्टूडेंट सोर्स है।

chat bot
आपका साथी