मोदी की तर्ज पर लालू ने गढ़ा मुहावरा, कहा- कंबल ओढ़कर घी पी रहे हैं नीतीश

बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच नीतीश कुमार पर लालू यादव की ओर से तंज के तीर थम नहीं रहे हैं।

By Monika minalEdited By: Publish:Thu, 27 Jul 2017 02:51 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jul 2017 03:28 PM (IST)
मोदी की तर्ज पर लालू ने गढ़ा मुहावरा, कहा- कंबल ओढ़कर घी पी रहे हैं  नीतीश
मोदी की तर्ज पर लालू ने गढ़ा मुहावरा, कहा- कंबल ओढ़कर घी पी रहे हैं नीतीश

नई दिल्ली (जेएनएन)। बिहार में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी की तर्ज पर एक मुहावरा ट्विट किया है। जिसमें उन्होंने सीधे नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि 'नीतीश कंबल अोढ़कर घी पी रहे हैं'।

गौरतलब है कि इसी तरह का एक कमेंट पीएम मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर किया था, जिसको लेकर जमकर हंगामा भी हुअा था। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी घेरते हुए कहा था कि उनके कार्यकाल में इतने भ्रष्टाचार हुए, लेकिन उन पर एक दाग तक नहीं लगा। मोदी ने कहा था कि बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाने की कला तो कोई डॉक्टर साहब से सीखे। मोदी के इस बयान के बाद कांग्रेस राज्यसभा से वॉकआउट कर गई थी।

नीतीश के खिलाफ पब्लिक को गोली मारने का मामला है। स्वयं उसने affidavite में माना है। वह कंबल ओढ़ कर घी पी रहे है। पढ़िए pic.twitter.com/MUmOkKgV3q

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 27, 2017

दरअसल, कंबल ओढ़कर घी पीना एक मुहावरा है। लालू यादव ने हलफनामा के ट्वीट करते हुए कहा है कि नीतीश पर हत्‍या का मामला दर्ज है जिसके लिए उन्‍होंने स्‍वयं स्‍वीकृति दी है। लालू ने अपने ट्वीट में कहा है, ‘नीतीश के खिलाफ पब्लिक को गोली मारने का मामला है। स्वयं उसने affidavite में माना है। वह कंबल ओढ़ कर घी पी रहे है।‘

जदयू भाजपा के गठबंधन के साथ नीतीश कुमार ने छठी बार राज्‍य मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ लिया है।

यह भी पढ़ें: लालू के बोल: कल तक थे 'चाचा' नीतीश, आज ढोंगी, भस्मासुर!!

chat bot
आपका साथी