भाभी ने लगाए किरण खेर पर गंभीर आरोप

यहां से भाजपा प्रत्याशी किरण खेर पर चुनाव आयोग के समक्ष पेश हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप लगा है। किरण की विधवा भाभी गुरइंदेश संधू का कहना है कि किरण ने पैतृक संपत्ति को लेकर झूठी जानकारी दी है। संधू ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दो पेज की शिकायत में बताया गया है कि किरण ने

By Edited By: Publish:Tue, 25 Mar 2014 01:11 PM (IST) Updated:Tue, 25 Mar 2014 02:03 PM (IST)
भाभी ने लगाए किरण खेर पर गंभीर आरोप

चंडीगढ़। यहां से भाजपा प्रत्याशी किरण खेर पर चुनाव आयोग के समक्ष पेश हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप लगा है। किरण की विधवा भाभी गुरइंदेश संधू का कहना है कि किरण ने पैतृक संपत्ति को लेकर झूठी जानकारी दी है।

संधू ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दो पेज की शिकायत में बताया गया है कि किरण ने खुद को सेक्टर-8 के मकान नंबर 65 की निवासी बताया है जबकि उनका नाम मुंबई की अंधेरी वेस्ट चुनाव क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज है।

किरण ने अपने अचल संपत्ति का ब्यौरा देते हुए बताया है कि सेक्टर-17 के एससीओ-18 में 25 फीसद उनका हिस्सा है। उन्होंने सेक्टर-8 के मकान में भी अपना हिस्सा होने का उल्लेख किया है। यह एचयूएफ (हिंदू अनडिवाइडिड फैमिली) प्रॉपर्टी है जिसका अभी तक पार्टिशन नहीं हुआ है।

सिंधू का आरोप है कि किरण ने गैर कानूनी ढंग से एचयूएफ प्रापर्टी का कुछ हिस्सा अपने नाम पर ट्रांसफर किया है जिसे उनके द्वारा अदालत में चुनौती दी गई है। मामला अदालत में विचाराधीन है।

सिंधू की शादी 1990 में किरण खेर के भाई स्वर्गीय अमरदीप सिंह से हुई थी और वह सेक्टर-8 के मकान नंबर-65 में रह रही हैं।

वहीं किरण खेर का कहना है कि उन्होंने हलफनामे में सारी जानकारी सही दी है। आयोग ने जांच शुरू कर दी है।

लोकसभा चुनाव से संबंधित समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

chat bot
आपका साथी