भ्रूण हत्या पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा

खाप महापंचायत ने शनिवार को महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कन्या भ्रूण हत्या पर अपने स्तर से रोक लगाने का एलान किया, साथ ही सरकार से मांग की कि वह भ्रूण हत्या करने वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम करने का प्रावधान करे। हरियाणा में जींद के बीबीपुर गांव में आयोजित इस महापंचायत में दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की करीब तीन सौ खापों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

By Edited By: Publish:Sat, 14 Jul 2012 08:30 AM (IST) Updated:Sat, 14 Jul 2012 07:56 PM (IST)
भ्रूण हत्या पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा

जींद [जागरण संवाददाता]। खाप महापंचायत ने शनिवार को महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कन्या भ्रूण हत्या पर अपने स्तर से रोक लगाने का एलान किया, साथ ही सरकार से मांग की कि वह भ्रूण हत्या करने वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम करने का प्रावधान करे। हरियाणा में जींद के बीबीपुर गांव में आयोजित इस महापंचायत में दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की करीब तीन सौ खापों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। विदित हो कि हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाके कन्या भ्रूण हत्या के लिए अरसे से बदनाम रहे हैं।

चंद रोज पहले उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में हुई पंचायत ने जहां महिलाओं के हितों पर कुठाराघात करने वाले प्रस्ताव पारित किए थे, वहीं शनिवार को हरियाणा में हुई हजारों लोगों की महापंचायत ने नजीर स्थापित करने वाले निर्णय लिए। बड़ी संख्या में महिलाओं की शिरकत वाली इस महापंचायत में कन्या भ्रूण हत्या की कुरीति पर खुलकर विचार रखे गए। गाती-नाचती महापंचायत स्थल पर पहुंची महिलाओं ने मंच पर कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। महापंचायत में केंद्रीय पंचायत राज मंत्रालय की मीडिया कोर्डिनेटर उमा अय्यर ने कहा कि भ्रूण हत्या महापाप है। इसे रोकने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा।

लगभग पांच घंटे चली महापंचायत में भ्रूण हत्या के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान हुआ, सभी लोगों ने हाथ उठाकर इसका अनुमोदन किया। महापंचायत की अध्यक्षता नौगामा खाप के कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने की जबकि मंच संचालन बराह कलां बारहा खाप के प्रधान कुलदीप ढांडा ने किया।

हर उम्र के लोगों ने लिया भाग

जींद। महापंचायत में रोहतक निवासी व मान खाप के प्रधान 103 वर्षीय उदय सिंह मान, बाल्याण खाप उत्तर प्रदेश के राकेश टिकैत, अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, दिल्ली शौकीन खाप के रण सिंह शौकीन, श्योराण खाप के पूर्व प्रवक्ता होशियार सिंह, गठवाला खाप के प्रधान बलजीत सिंह, सर्व खाप की महिला विंग की अध्यक्ष संतोष दहिया, नसीर खाप से डॉ. बलबीर सिंह, घामड़ा 360 गुड़गांव के प्रधान महेंद्र सिंह ठाकरान, अखिल भारतीय जाट महासभा के दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र डागर, दलाल खाप के प्रवक्ता मान सिंह दलाल, तंवर 1440 खाप के प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर अतरलाल, बिनैन खाप के अध्यक्ष नफे सिंह नैन, भनवाला खाप से किताब सिंह भनवाला, दहिया खाप से रणवीर सिंह सहित अन्य खाप प्रतिनिधि मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी