Kerala Nun Case: बिशप मुलक्कल पर एक और नन ने लगाया यौन दु‌र्व्यवहार का आरोप

कन्नूर की एक और नन ने जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल पर 2015 से 2017 के बीच यौन दु‌र्व्यवहार करने का आरोप लगाया।

By TaniskEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 07:51 AM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 07:51 AM (IST)
Kerala Nun Case: बिशप मुलक्कल पर एक और नन ने लगाया यौन दु‌र्व्यवहार का आरोप
Kerala Nun Case: बिशप मुलक्कल पर एक और नन ने लगाया यौन दु‌र्व्यवहार का आरोप

कोच्चि, एजेंसियां। कन्नूर की एक और नन ने जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल पर 2015 से 2017 के बीच यौन दु‌र्व्यवहार करने का आरोप लगाया। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार 35 वर्षीय पीड़िता मुलक्कल के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में गवाह भी है, जिसे एक अन्य नन के आरोपों के बाद 2018 में गिरफ्तार किया गया था। उस नन ने मुलक्कल पर 2014 से 2016 के बीच यौन हमले का आरोप लगाया था।

पीड़ित नन मिशनरीज ऑफ जीसस से संबंधित है। यह वही धार्मिक संस्थान है जिससे पहली नन संबंधित है और जिसने मुलक्कल पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एएनआइ के अनुसार पीड़ित नन मुलक्कल के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में 14वीं गवाह है। उसने जो आरोप लगाए थे वे उसके उस बयान का हिस्सा थे जो उसने 2018 में दर्ज कराए थे।

फ्रैंको ने फोन पर उसके साथ यौन और भद्दी टिप्पणियां कीं

नन ने अपने बयान में कहा, 'फ्रैंको ने 2015 से 2017 तक दो साल तक फोन पर उसके साथ यौन और भद्दी टिप्पणियां कीं। मैं कांवेंट से जुड़े मसलों पर उसे कॉल किया करती थी और यह दोस्ती में बदल गई। 2015 और 2017 के बीच हम एक दूसरे को वाट्सएप पर संदेश भेजते थे, कॉल करते थे और वीडियो कॉल करते थे। मैं उससे दोस्ती करना चाहती थी। लेकिन 2015 तक उसकी टिप्पणियां आपत्तिजनक हो गईं।'

मुलक्कल को 16 अक्टूबर, 2018 को जमानत मिल गई थी

समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार दुष्कर्म के आरोप में 21 सितंबर, 2018 को गिरफ्तार किए गए मुलक्कल को 16 अक्टूबर, 2018 को जमानत मिल गई थी। केरल पुलिस ने उसके खिलाफ 1,400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में 83 गवाहों के नाम शामिल हैं, जिनमें सिरो-मालाबार कैथोलिक चर्च के कार्डिनल मार जॉर्ज एलेनचेरी, तीन बिशप, 11 पुजारी और कई नन शामिल हैं। मामला सामने आने के बाद, मुलक्कल को जालंधर में रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख के पद से हटा दिया गया था।

chat bot
आपका साथी