कांग्रेस के दस वर्षों के कार्यकाल में 12 लाख करोड़ का घोटाला: अमित शाह

अमित शाह ने त्रिशूर की एक रैली में कहा कि केंद्र में कांग्रेस के दस वर्षों के कार्यकाल में 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ, जिसने देश को बर्बाद कर दिया हैै। उस वक्‍त सोनिया गांधी का देशप्रेम कहांं था।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Thu, 12 May 2016 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 12 May 2016 07:11 PM (IST)
कांग्रेस के दस वर्षों के कार्यकाल में 12 लाख करोड़ का घोटाला: अमित शाह

त्रिशूर। केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज त्रिशूर में एक चुनावी रैली काेे संबोधित कर रहेे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार ने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में 12 लाख करोड़ का घोटाला कर देश को बर्बाद करके रख दिया है। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी जमकर हमला बोला।

शाह ने कहा हाल ही में सोनिया गांधी केरल में चुनावी रैली को संबोधित करने आई थीं। वहां पर उन्होंने अपने देश प्रेम को काफी बढ़ाचढ़ाकर बताया। लेकिन उनके शासन में बारह लाख करोड़ का घोटाला उनके देश प्रेम पर बहुत बड़ा सवालिया निशान लगाता है। उन्होंंने पूछा कि उस वक्त यह देश प्रेम कहांं चला गया था।

उन्होंने कहा कि केरल में शिक्षा का स्तर सबसे अधिक है। देश के अन्य राज्यों की तुलना में केरल शिक्षा के क्षेत्र में सबसे आगे है। लेकिन इसके बाद भी यहां के युवाओं के पास रोजगार की कमी है, जिसकी वजह से वह अपने राज्य को छोड़कर दिल्ली और मुंबई की तरफ भाग रहा है। उन्होंने कहा कि यह बेहतर होगा कि यहां के बेरोजगार युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार मिल जाए, जिससे उनका रोजी-रोटी के लिए पलायन बंद हो जाए।

विधानसभा चुनाव से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी