केरल ने राज्य सरकार द्वारा प्रयोजित सभी कार्यक्रम रद किये

वो सभी कार्यक्रम जिनके आयोजन के लिए राज्य सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है, इस साल रद कर दिए गए हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Tue, 04 Sep 2018 04:08 PM (IST) Updated:Tue, 04 Sep 2018 04:58 PM (IST)
केरल ने राज्य सरकार द्वारा प्रयोजित सभी कार्यक्रम रद किये
केरल ने राज्य सरकार द्वारा प्रयोजित सभी कार्यक्रम रद किये

नईदिल्ली, जेएनएन। केरल ने बाढ़ की वजह से सभी राज्य द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों को रद कर दिया है। राज्य सरकार ने इससे जुड़ी संबंधित सूचना को जारी कर दिया है। केरल में इस साल भयंकर बाढ़ आयी। केरल अब भी बाढ़ से हुए नुकसान से उबरने का प्रयास कर रहा है। केरल में इस वर्ष  केरल के अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव और स्टेट स्कूल कला उत्सव का आयोजन होना था।

राज्य सरकार ने साफ किया है कि वो सभी कार्यक्रम जिनके आयोजन के लिए राज्य सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है, इस साल रद कर दिए गए हैं। इसमें केरल के पर्यटन कार्यक्रम भी शामिल हैं। इन सभी कार्यक्रमों में खर्च की जाने वाली राशि को चीफ मिनिस्टर डिस्ट्रेस रिलीफ फंड में दान करने का आग्रह किया गया है।

इस साल केरल में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की वजह से बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने केरल में करीब 20,000 करोड़ रूपये से ज़्यादा नुकसान का दावा किया है। केरल में 400 से ज़्यादा लोग बाढ़ की वजह से मारे गए हैं। बाढ़ के बाद केरल में रैट फीवर फैल गया जिसके चलते 12 लोगों की मौत हो गयी है। केरल के मुख्यमंत्री ने केंद्र से प्राप्त राहत धन राशि अपर्याप्त बताया था। उन्होंने केंद्र से और ज़्यादा राहत धन राशि की मांग की है।

chat bot
आपका साथी