विशाखापत्तनम में अब दुनिया देखेगी भारतीय नौसेना की ताकत

बंगाल की खाड़ी में आज से बेड़ा समीक्षा चार दिनों तक चलेगा। इसमें अमेरिका, चीन, रूस और इजरायल समेत दुनिया के करीब 50 देश भाग ले रहे हैं। इसमें पहली बार दुनिया भारतीय नेवी की ताकत को देखगी। इसमें

By Kamal VermaEdited By: Publish:Thu, 04 Feb 2016 08:06 AM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2016 12:23 PM (IST)
विशाखापत्तनम में अब दुनिया देखेगी भारतीय नौसेना की ताकत

विशाखापत्तनम। बंगाल की खाड़ी में आज (गुरुवार) से इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR 20916) शुरू हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस फ्लीट रिव्यू में में करीब 50 देश भाग ले रहे हैं। इसमें सौ जंगी जहाज और साठ नेवल एयरक्राफ्ट हिस्सा ले रहे हैं। ये दूसरा मौका है कि जब भारत में इसका आयोजन किया गया है। पिछली बार देश के पश्तिमी तट पर बसी कॉर्मिशियल-राजधानी मुंबई में इसका आयोजन किया गया था। इसका मोटो है ‘यूनाईटेड थ्रू ओसियन्स’।

देखें तस्वीरें:विशाखापट्टनम में आज से दिखाई देगा दुनिया की नेवी का जमावड़ा

इस मौके पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित रक्षा मंत्री और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा इस आयोजन को देखने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री, राज्य के कबीना मंत्रियों के अलावा 10 राज्यों के मुख्यमंत्री भी जुटेंगे।नौसेना के 150 जवान 6 फरवरी को सशस्त्र सेना के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सलामी गारद पेश करेंगे। सलामी गारद का निरीक्षण करने के बाद राष्ट्रपति आईएनएस सुमित्रा पर सवार होंगे।

ईएनसी के फ्लैग अधिकारी कमांडिंग इन-चीफ वाइस एडमिरल सतीश सोनी ने कहा कि कार्यक्रम के लिए कमान पूरी तरह से तैयार है। इस कार्यक्रम में विदेशी और भारतीय पोतों के अलावा दूसरे देशों के नौसेना प्रमुख भी हिस्सा लेंगे। इसके लिए नौसेना का पूर्वी कमान (ईएनसी) अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा (आईएफआर) की तैयारियों में जोरशोर से जुटा था। इसके तहत दुनिया भारतीय नेवी की ताकत देखेगा।

गोपनीय सूचना लीक करने में अमेरिका का नौसेना कमांडर दोषी

आईएफआर अभ्यास के बाद आईएनएस सुमित्रा पर वाइस एडमिरल ने पत्रकारों को बताया कि 50 देश सहमति जता चुके हैं। पोत समीक्षा में विदेशों के 24 युद्धपोत सहित 90 पोत और दूसरे देशों के 24 नौसेना प्रमुख भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी में हाक जेट फाइटर सहित विभिन्न प्रकार के 70 से 75 हेलीकाप्टर अपना कौशल प्रदर्शन करेंगे।

आग लगने के बाद समुद्र में डूबी नेवी की नाव, सभी नौसैनिक सुरक्षित

पढ़ें: अपने आखिरी युद्धाभ्यास पर रवाना हुआ INS विराट

chat bot
आपका साथी