पेरोल पर छूटे कैदी नहीं आए वापस, वर्षों बाद जेल प्रशासन की टूटी नींद

उदयपुर में बड़ा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां वर्षों बाद जेल प्रशासन को अब पेरोल पर छूटे कैदी के वापस नहीं आने की याद आयी है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sun, 19 Jun 2016 05:49 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jun 2016 05:55 PM (IST)
पेरोल पर छूटे कैदी नहीं आए वापस, वर्षों बाद जेल प्रशासन की टूटी नींद

उदयपुर। ऐसा लगता है कि उदयपुर जेल प्रशासन अब गहरी निंद से जागा है। शनिवार को उदयपुर जेल प्रशासन सूरजपोल पुलिस थाने में जाकर चार कैदियों के खिलाफ इस बात को लेकर शिकायत दर्ज करायी है कि उन्हें पेरोल छोड़ा गया लेकिन अब तक वह वापस नहीं लौटे हैं।


चार में से दो कैदी 1992 से 1994 के बीच गायब हुए हैं जबकि अन्य दो साल 2005 से गायब हैं। इन सभी को हत्या के जुर्म में दोषी ठहराया गया था।

ये भी पढ़ें- पैरोल पर छूटा हत्या के आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए मकान से कूदा

पुलिस के मुताबिक, इतने वर्ष बीत जाने के चलते अब इन भगोड़ों को ढूंढ़ना इतना आसान नहीं होगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले हमें इस बात का पता लगाना होगा कि क्या चारों जिंदा है। अगर हमें यह समय रहते जानकारी मिल जाती तो फिर उसे पता लगाने में कोई समस्या नहीं थी। हालांकि, जेल प्रशासन के पास इतनी देरी का कोई भी जवाब नहीं है।

chat bot
आपका साथी