पैरोल पर छूटा हत्या के आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए मकान से कूदा
पैरोल पर जेल से बाहर एक मर्डर के आरोपी ने भागने की कोशिश की। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई तो पुलिस ने उसका पीछा किया। जब पुलिस ने आरोपी को घेर लिया तो आरोपी ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
सूरत। पैरोल पर जेल से बाहर एक मर्डर के आरोपी ने भागने की कोशिश की। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई तो पुलिस ने उसका पीछा किया। जब पुलिस ने आरोपी को घेर लिया तो इनके बीच हाथापाई हो गई। इसी दरमियान आरोपी ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गया।
- पलसाणा इलाके के बिलालनगर में मुकेश रामधन पंडित (32) आजीवन कैद की सजा भुगत रहा है।
- मुकेश 5 मर्डर व 9 लूट के मामले में आरोप है। स्थानीय कोर्ट ने उसे आजीवन कैद की सजा सुनाई है।
- आरोपी करीब एक महीने पहले 15 दिन के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसी दौरान फरार हो गया था।
- पुलिस 15 दिनों से उसकी तलाश में थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से मुकेश के बारे में जानकारी मिली।
पुलिस पर तान दी पिस्तौल
- पुलिस को सूचना मिली थी कि वह कीम इलाके में छिपा हुआ है। पुलिस उस पर नजर रखे हुए थी। - - सोमवार दोपहर को मुकेश जैसे ही बाइक पर निकला तो पुलिस ने उसका पीछा किया।
- घबराए मुकेश की बाइक स्लिप हो गई और वह जमीन पर गिर गया।
- बीच रोड पर ही पुलिस और आरोपी के बीच हाथापाई हुई और भागकर पास की एक बिल्डिंग में जा घुसा।
- इस बीच जब पुलिस बिल्डिंग में पहुंची तो पहले उसने पुलिसकर्मियों पर पिस्तौल तान दी और अचानक ही बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
- मुकेश घायल हो गया, उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।