अंतरराष्ट्रीय महिला कान्फ्रेंस में छाई आशा भोसले

बेंगलूर में शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस [आईडब्ल्यूडी] के मौके पर पाश्‌र्र्व गायिका आशा भोसले ने दो गीतों से वहां मौजूद सभी लोगों का दिल मोह लिया। इस मौके पर उन्हें लिविंग लिजेंड के खिताब से भी नवाजा गया। आशा का हिंदी से लगाव एक बार फिर इस मंच से साफतौर पर जाहिर हुआ। उन्होंने हिंदी और इंग्लिश में यहां मौजूद विदेशी साथियों को संबोधित किया।

By Edited By: Publish:Sat, 08 Feb 2014 05:51 PM (IST) Updated:Sat, 08 Feb 2014 08:13 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय महिला कान्फ्रेंस में छाई आशा भोसले

बेंगलूर। बेंगलूर में शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस [आईडब्ल्यूडी] के मौके पर पाश्‌र्र्व गायिका आशा भोसले ने दो गीतों से वहां मौजूद सभी लोगों का दिल मोह लिया। इस मौके पर उन्हें लिविंग लिजेंड के खिताब से भी नवाजा गया। आशा का हिंदी से लगाव एक बार फिर इस मंच से साफतौर पर जाहिर हुआ। उन्होंने हिंदी और इंग्लिश में यहां मौजूद विदेशी साथियों को संबोधित किया।

बॉलीवुड में करीब बारह हजार गीत गाने वाली आशा भोसले का पूरे हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। आईडब्ल्यूडी के तहत शुक्रवार को एक सेमिनार भी आयोजित किया गया था। इसमें राजनीति तथा अन्य क्षेत्रों में अपनी साख रखने वाली 80 देशों की प्रभावशाली महिलाएं तथा सामान्य क्षेत्रों से 5000 साधारण महिलाओं ने हिस्सा लिया था।

बडे़ मकसद के साथ शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला कांफ्रेंस का आयोजन

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी