भारतीय तटरक्षक जहाजों को मिली बड़ी कामयाबी, दो नावों से पकड़ी 1520 करोड़ से अधिक की ड्रग्स

भारतीय तटरक्षक जहाजों ने लक्षद्वीप के तट से प्रिंस और लिटिल जीसस नाम की दो नावों का पीछा किया और उन्हें 1520 करोड़ रुपये से अधिक की दवाओं के साथ रोक लिया। इसे ऑपरेशन खोजबीन के तहत राजस्व खुफिया निदेशालय के साथ संयुक्त रूप से लॉन्च किया गया।

By Achyut KumarEdited By: Publish:Sat, 21 May 2022 11:12 AM (IST) Updated:Sat, 21 May 2022 11:12 AM (IST)
भारतीय तटरक्षक जहाजों को मिली बड़ी कामयाबी, दो नावों से पकड़ी 1520 करोड़ से अधिक की ड्रग्स
Indian coast guard ships chased two ships (ANI)

नई दिल्ली, एएनआई। भारतीय तटरक्षक जहाजों को बड़ी कामयाबी मिली है। जहाजों ने लक्षद्वीप के तट से ड्रग्स की बड़ी खेप को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार बीती रात तटरक्षक जहाजों ने प्रिंस और लिटिल जीसस नाम की दो नावों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। ICG अधिकारियों के मुताबिक, नावों से 1,520 करोड़ रुपये से अधिक की दवाएं (Drugs) बरामद हुई हैं।

#WATCH | Indian Coast Guard ships chased two boats named Prince and Little Jesus off the coast of Lakshadweep and intercepted them with drugs worth over Rs 1,520 crores. Operation 'Khojbeen' was launched jointly with the Directorate of Revenue Intelligence: ICG officials pic.twitter.com/5drXSLrQqg— ANI (@ANI) May 21, 2022

इस पूरी कार्रवाई को ऑपरेशन 'खोजबीन' के तहत अंजाम दिया गया। भारतीय तटरक्षक जहाजों ने राजस्व खुफिया निदेशालय के साथ संयुक्त रूप से इस आपरेशन को लान्च किया। इसका वीडियो भी जारी किया गया है।

खबर अपडेट की जा रही है...

chat bot
आपका साथी